Home Uncategorized लड़कियों का मदरसा अल बनात में हिफजुल कुरान को लेकर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Uncategorized

लड़कियों का मदरसा अल बनात में हिफजुल कुरान को लेकर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Share
Share

हजारीबाग जमीयत उलेमा हजारीबाग के सचिव मौलाना शकीलुर रहमान कासमी की अध्यक्षता में रविवार को शहर के नूरा मोहल्ला स्थित लड़कियों का मदरसा यतीमखाना अल-बनात में हिफजुल कुरान व शैक्षणिक प्रदर्शन से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव डॉ. इनाम नबी सिद्दीकी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
मदरसा की छात्राओं ने उर्दू हिंदी और अंग्रेजी में भाषण पेश की। मौलाना शकील-उर-रहमान कासमी ने अपने सम्बोधन में महिलाओं के लिए कुरान को समझने की अहमियत बताई। डॉ ईएन सिद्दिकी ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा कि समाज को सुधारने में मदरसों की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण रही है, इसकी महत्व को बताया।
इस अवसर पर शबनम शाहीन समेत चार खुशनसीब लड़कियां जिनमें दिलशाद परवीन, ज़ियान जिब्रील, सना परवीन को मुफ्ती मुहम्मद यूनुस कासमी ने पवित्र क़ुरआन के कंठस्थ पद का उद्घाटन किया और बच्चियों को दुआ दी।
कार्यक्रम के अंत में मदरसा की छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत की प्रस्तुति दी।
मदरसा शिक्षिका नीलम बानो, फखिरा मेहर, निगार, नाहिद अख्तर, मदरसा के मोहतमिम मौलाना मुहम्मद अमजद अली कासमी मदरसा के सचिव शारिक नसीम, अध्यक्ष मोअजम आलम के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन मदरसा हुजा के छात्र दिलशाद परवीन ने बखूबी पेश किया।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
Uncategorized

दीपोत्सव के रंग में रंगा आरोग्यम नर्सिंग कॉलेज, रंगोली प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा

भगवान श्रीराम और माता सीता की रंगोली को मिला पहला स्थान, नर्सों...

Uncategorized

गुमला में दशहरा मनाने घर आए बेटे की पिता ने की हत्या

गुमला, झारखंड: झारखंड के गुमला जिले में दशहरा मनाने घर आए एक...

Uncategorized

भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क हादसे में एक महिला की मौत

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क किनारे चल रही...

Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

हजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...