BreakingCrimeJharkhandब्रेकिंग

अवैध कोयला की ढुलाई पर अंकुश लगाने को लेकर छापामारी अभियान चलाया गया और लगभग तीन सौ टन कोयला किया ज़ब्त ।

Share
Share
Khabar365news

खेतको व जारंगडीह में अवैध कोयला की ढुलाई पर अंकुश लगाने को लेकर बड़ी कार्रवाई।

छापामारी अभियान चलाया गया और लगभग तीन सौ टन कोयला किया ज़ब्त ।

चार थाना की पुलिस व सीसीएल कथारा क्षेत्रीय सुरक्षा विभाग की टीम थी शामिल

बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह व पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको में अवैध कोयला की ढुलाई पर अंकुश लगाने को लेकर ताबड़तोड़ कारवाई की जा रही है इसी क्रम में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की गई है।जंहा खेतको व जारंगडीह कांटा घर,मनसा नगर के मानिक मोड़ पर छापामारी की गई। छापामारी अभियान में चार थाना की पुलिस तथा सीसीएल कथारा क्षेत्रीय सुरक्षा विभाग की टीम शामिल थे।जिस छापामारी अभियान में बोकारो थर्मल थाना के थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार सिंह तथा व कथारा ओपी थाना प्रभारी राजेश प्रजापति, पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुण्डा,कसमार थाना प्रभारी भजन लाल सहित पुलिस प्रशासन के अन्य जवान दल बल के साथ मौजूद थे वंही छापामारी में लगभग तीन सौ टन अवैध कोयला जब्त किया गया। उक्त बातें पत्रकारों को बोकारो जिला पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने बताया।जप्त कोयला को सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह खुली खदान में जेसीबी से लाद टैक्टर के माध्यम से पहुंचाया गया है। वंही छापामारी से अवैध धंधे बाजों में हड़कंप मचा हुआ है। लेकिन सवाल उठता है जिस तरह से भारी मात्रा में कोयला जप्त किया है इससे साफ स्पष्ट होता है कि सीसीएल कथारा क्षेत्र को नित्य दिन कितना भारी नुक्सान होता है और किस तरह राज्स्व की लुट जारी है।ये सीसीएल कथारा क्षेत्रीय प्रबंधक को सोचने की जरूरत है कि इतने बड़े पैमाने पर सीसीएल को नुक्सान हो रही जबकि कोयला की सुरक्षा के लिए सीसीएल कई सुरक्षा कर्मी तैनात कर रखे हैं ये बड़ा सवाल है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना परिसर में होली त्यौहार को...

HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बासल थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत बासल थाना परिसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...