Jharkhand

प्रखंड मुख्यालय मे पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर रैली निकाली गई

Share
Share
Khabar365news

प्रखंड मुख्यालय मे पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर रैली निकाली गई

हजारीबाग
कटकमसांडी बाल विकास परियोजना कटकमसांडी के तत्वावधान में प्रखंड मुख्यालय के सभागार में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख संगीता देवी, बीडीओ वेदवंती कुमारी तथा सीडीपीओ अर्चना एक्का ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर प्रमुख संगीता देवी ने कहा कि आधुनिक युग में लोग पारंपरिक भोजन को छोड़कर कर फास्ट फूड और रेडीमेड भोजन को अपना रहे है। इस वजह से लोगों के शरीर में पोषण की कमी हो रही है, जिसका घातक परिणाम हम सभी को भुगतना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को अपने भोजन में पोषणयुक्त खाद्य पदार्थ के साथ साथ मोटे अनाज को शामिल करना जरूरी है। बीडीओ वेदवन्ती कुमारी तथा सीडीपीओ अर्चना एक्का ने बताया कि महिलाओ एवं बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए इस वर्ष का पोषण पखवाड़ा 2023 की थीम सभी के लिए पोषण एक साथ, स्वस्थ भारत की ओर घोषित किया गया है। 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटे अनाज वर्ष के रूप में घोषित होने के साथ, इस वर्ष पोषण पखवाड़ा का केंद्र-बिंदु, कुपोषण को दूर करने के लिए एक मूल्यवान संपत्ति के रूप में ’श्री अन्न’, जिसे सभी अनाजों की जननी कहा जाता है, को रखा गया है। उन्होने लोगों को अपने आहार में मोटे अनाज को शामिल करने के लिए जागरूक करने की भी अपील की।अधिकारियों ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पोषण जागरूकता के लिए शपथ भी दिलाया।इसके लिए अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने जागरूकता रैली निकाली और ग्रामीणों को भोजन में मिलेट को शामिल करने का अपील किया। कार्यक्रम में महिला पर्वेक्षिका महजबीं परवीन, माधवी कुमारी, बेरनादत्त तिर्की, मैमून निशा, आंगनवाड़ी सेविका रीना देवी, नूरी नाज, अजमेरी खातून, रजनी देवी,अनिता देवी, माया देवी, रूपा देवी, रूबैदा खातून, गांगी मिंज सहित अन्य लोग शामिल हुए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : नशा मुक्ति अभियान चलाने वाले आदिवासी कार्यकर्ता का घर जलाया

Khabar365newsजामताड़ा जिले में आदिवासी समाज को नशा मुक्ति और सही दिशा में...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में 4 दिन से लापता 12 वर्षीय आयुष का शव कुएं से बरामद

Khabar365newsगिरिडीह जिला के धनवार थाना क्षेत्र स्थित मायाराम टोला से लापता 12...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

गोपीनाथपुर में गूंजा सनातन का स्वर, विराट हिंदू सम्मेलन में उमड़ी भीड़

Khabar365newsपाकुड़ जिला स्थित गोपीनाथपुर गांव में हिंदू समन्वय समिति द्वारा आयोजित विराट...