chaibasaCrimeJharkhandछत्तीसगढ़सरायकेला- खरसावां

आईईडी विस्फोट में एक जवान घायल

Share
Share
Khabar365news

पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के संवेदनशील सारंडा जंगल क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सोमवार सुबह नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट कर दिया। इस विस्फोट में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जवान को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाक के लिए रांची लाया गया है।
यह घटना उस वक्त हुई जब सुरक्षाबलों का दस्ता जंगल के भीतर गश्त कर रहा था, तभी अचानक जमीन में दबाकर रखे गए आईईडी में विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में एक जवान घायल हो गया, जिसे पहले प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी कैंप लाया गया और फिर वहां से बेहतर इलाक के लिए रांची स्थित एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
घटना की पुष्टि कोल्हान के डीआईजी मनोज रतन चौथे ने भी की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजे गए हैं और तलाशी अभियान को और तेज़ कर दिया गया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और नक्सलियों की तलाश जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

मौसम विभाग की चेतावनी, कई जिलों में भारी बारिश

Khabar365newsपटना। बिहार में मानसून सक्रिय बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

प्रेमिका ने पुलिस के सामने प्रेमी को जड़ा थप्पड़, युवक बेहोश होकर गिरा

Khabar365newsप्रेम प्रसंग से जुड़े एक विवाद के दौरान पुलिस की मौजूदगी में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Khabar365newsझारखंड में मानसून सक्रिय रहने के कारण मौसम विभाग ने राज्य के...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

जुए को लेकर हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप,

Khabar365newsरांची। जुए के विवाद को लेकर हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक...