Home झारखंड हजारीबाग : द्वारिका नैचुरोपैथी एंड वैलनेस सेंटर में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, करीब 20 लोगों ने कराया जांच
झारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग : द्वारिका नैचुरोपैथी एंड वैलनेस सेंटर में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, करीब 20 लोगों ने कराया जांच

Share
Share

हजारीबाग के बाबू गांव चौक स्थित श्याम सुंदर नगर, शाह मार्केट के पास रविवार को द्वारिका नैचुरोपैथी एंड वैलनेस सेंटर की ओर से एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 20 लोगों ने विभिन्न प्राकृतिक चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया और वैकल्पिक उपचार पद्धतियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

सेंटर के संस्थापक पुरुषोत्तम कुमार पाठक ने बताया कि उनका उद्देश्य लोगों को दवा और सर्जरी के बजाय प्राकृतिक तरीकों से स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली, तनाव और भागदौड़ के कारण बढ़ रही बीमारियों का प्रभावी समाधान रिफ्लेक्सोलॉजी और नैचुरोपैथी जैसी पारंपरिक पद्धतियों से संभव है।

सेंटर की डायरेक्टर श्वेता और निक्की कुमारी ने बताया कि यहां मुख्य रूप से रिफ्लेक्सोलॉजी का प्रयोग किया जाता है। इस विधि में पैरों, हाथों और कानों के खास बिंदुओं पर दबाव देकर शरीर के विभिन्न अंगों के कार्य को संतुलित किया जाता है। इससे सिरदर्द, माइग्रेन, कमर और जोड़ों का दर्द, तनाव, नींद की कमी, पाचन संबंधी गड़बड़ी, ब्लड प्रेशर, अस्थमा, सर्दी-खांसी, हार्मोनल असंतुलन, पीरियड्स की समस्या और गठिया जैसी परेशानियों में राहत मिल सकती है।

उन्होंने यह भी बताया कि अब तक कई लोग यहां उपचार करवा चुके हैं और उन्हें सकारात्मक परिणाम मिले हैं। इस मौके पर टीम द्वारा रिफ्लेक्सोलॉजी तकनीक का लाइव प्रदर्शन भी किया गया। साथ ही लोगों को योग, प्राणायाम, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी गई। शिविर में शामिल लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाला कदम बताया। सेंटर की ओर से बताया गया कि आगे भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग प्राकृतिक चिकित्सा के लाभ से जुड़ सकें।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में कलाकृति हाट की शुरुआत, लोककला और हस्तशिल्प को मिलेगा मंच

रांची: झारखंड की लोककला, पारंपरिक शिल्प और हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने...