CrimeJharkhand

रिश्वत लेते रोजगार सेवक को एसीबी ने दबोचा

Share
Share
Khabar365news

धनबाद: गिरिडीह जिले में सरिया थाना क्षेत्र के नगर केसवारी पंचायत के रोजगार सेवक अनीश कुमार को धनबाद एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया. दो हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथों रोजगार सेवक को गिरफ्तार किया गया है.

जानकारी के अनुसार, दीदी बाड़ी फसल योजना के तहत मिलने वाली राशि की निकासी के लिए रोजगार सेवक के द्वारा लाभुक से घूस मांगी जा रही थी. नगर केसवारी पंचायत के रहने वाले टेकलाल मंडल ने अपनी मां पार्वती देवी के नाम से धनबाद एसीबी टीम को शिकायत की थी. जांच के दौरान एसीबी की टीम ने मामले को सही पाया. जिसके बाद गुरुवार को धनबाद एसीबी की टीम ने गिरिडीह के सरिया भगला काली मंदिर परिसर से रोजगार सेवक की दो हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. एसीबी की टीम गिरफ्तारी के बाद रात करीब दस बजे आरोपी अनीश कुमार को लेकर धनबाद कार्यालय लेकर पहुंची.

पूरे मामले पर जानकारी देते हुए एसीबी डीएसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि रोजगार सेवक अनीश कुमार के द्वारा दीदी बाड़ी फसल योजना के अंतर्गत मिल रही राशि की निकासी के लिए रिश्वत की मांग की गई थी. पिछले डेढ़ महीनों से रोजगार सेवक के द्वारा टेकलाल मंडल को परेशान किया जा रहा था. रोजगार सेवक लगातार उनसे घूस की मांग कर रहा था. जिसके बाद सरिया के रहने वाले टेकलाल मंडल ने मामले की शिकायत धनबाद एसीबी से की. जांच में मामला सही पाए जाने के बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए दो हजार रुपए रिश्वत लेते हुए अनीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया.बता दें कि शिकायतकर्ता टेकलाल मंडल की मां पार्वती देवी को दीदी बाड़ी फसल योजना के तहत फसल उत्पादन के लिए सरकार की तरफ से राशि निर्गत की गई थी. जिसमें पार्वती देवी को 14 हजार रुपए का भुगतान किया जाना था. इसमें 5 हजार रुपए इन्हें और परिवार के सदस्य को मिला था. शेष राशि की निकासी के लिए उनके द्वारा ऑनलाइन अप्लाई किया गया था..

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...