BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग जेल पर एसीबी का सख्त कदम, सुप्रीटेंडेंट से हुई लंबी पूछताछ

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : जय प्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार हजारीबाग के सुप्रीटेंडेंट जितेंद्र सिंह बगैर अधिकृत सूचना दिए ड्यूटी से गायब हो गए। फिर अचानक वह एसीबी मुख्यालय में पाए गए, जहां एसीबी के अधिकारियों ने आज उनसे लंबी पूछताछ की। वैसे कहा जा रहा है कि वह 45 दिनों की छुट्टी पर चले गए हैं। हालांकि बीच बीच में अचानक उनके छुट्टी पर चले जाने की घटना कोई नई नहीं है। अक्सर यह कारामात वे करते रहते हैं। लेकिन वर्तमान में वह हजारीबाग में हुए भूमि घोटाले के आरोपियों को जेल में दी गयी विशेष सुविधा और छापामारी में मिली गड़बड़ियों को लेकर एसीबी के निशाने पर हैं। एसीबी ने आज उनसे पूछताछ भी की है। आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं देने के कारण जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने बताया कि वरीय दंडाधिकारी मादेव प्रिया को फिलहाल जेल सुप्रीटेंडेंट का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जेल आईजी ने बताया कि ड्युटी पर लौटने के बाद सब कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

इधर जेल सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों हजारीबाग जेल में छापामारी की गयी थी।  भूमि घोटाले के आरोपी विनय सिंह के नजदीकियों के विरुद्ध की जाज रही कार्रवाई से जेल प्रशासन में बेचैनी है। जेल के अंदर विनय कुमार सिंह आईफोन उपलब्ध कराए जाने को लेकर जेल प्रशासन आरोपों के घेरे में है। इस तरह की सुविधा उन्हें किसके इशारे पर दी गयी, इसकी जांच की जा रही है। मालूम हो कि एसीबी फिलहाल आईएएस अधिकारी विनय चौबे के करीबी विनय सिंह पर शिकांजा कसे हुए हैं। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRamgahRamgarh

किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक बिछा फेवर ब्लॉक, बढ़ी सुंदरता और श्रद्धालुओं की सुविधा

Khabar365newsशिवाजी रोड स्थित बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर की सीढ़ियों से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मां दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति का विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू पथ संख्या 9 स्थित...

हजारीबाग

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मर्डर केस का पांचवां अभियुक्त गिरफ्तार

Khabar365news थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रियता से हत्या मामले में पुलिस...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में रावण दहन को भव्य बनाने की तैयारी, प्रेस क्लब ने बनाई रणनीति

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामनवमी अखाड़ा कोतो में प्रेस क्लब...