Jharkhand

यातायात थाना हजारीबाग का बीते वर्ष 2022 का लेखा-जोखा

Share
Share
Khabar365news

आज हजारीबाग पुलिस अधीक्षक एवं यातायात थाना प्रभारी के द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर हजारीबाग जिलान्तर्गत यातायात के संबंध में बेहतर यातायात सुविधा प्रदान करते हुए बीते वर्ष 2021-22 में पुलिसकर्मी के अभाव में भी बेहतर एवं सफलतम वर्ष को गिनाया । यातायात थाना द्वारा यातायात से संबंधित जागरूकता फैलाने के उद्देश से स्कूल / कॉलेजों में कार्यक्रम किया गया । साथ ही सार्वजनिक जगहों पर माईकिंग भी की गई। हजारीबाग जिलान्तर्गत दुर्गापूजा / रामनवमी / मुहर्रम / छठ इत्यादि पर्व / त्योहारों में ट्रैफिक थाना द्वारा बेहतर सुविधा प्रदान की गई। वहीं दूसरी तरफ यातायात नियमों का उल्लंघन करनेवाले शरारती / मनचलों पर कार्रवाई करते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना से दण्डीत किया जा रहा है। हजारीबाग जिलान्तर्गत वाहन दुर्घटना से संबंधित कुल 212 केस दर्ज हुआ है। जिला स्तर पर दुर्घटना में पीड़ित व्यक्तियों को मुआवजा दिलाने हेतु सार्थक प्रयास किया गया है। मनचलों / शरारती तत्वों के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 01 जनवरी से 31 दिसम्बर 2022 के बीच करीब 1 करोड़ 21 लाख 22 हजार 850 रूपया की राशि चालान काट कर वसूला गया है।यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कई बिन्दुओं पर मुख्य रूप से चर्चाएं की गई । जिन चीजों पर जुर्माना किया गया, उसमें से यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर , बिना ड्राईविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर , बिना इन्सुरेंस का वाहन चलाने,बिना हेलमेट का वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट का वाहन चलाने,तेज गति से वाहन चलाने,अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल जुर्माना 1 करोड़, 21 लाख, 22 हजार, 850 रूपया के करीब वसूला गया ।वहीं हजारीबाग यातायात थाना प्रभारी रोहित कुमार ने कहा कि यातायात थाना द्वारा वर्ष 2023 का उद्देश्य व लक्ष्य है कि शहरवासियों को ट्रैफिक सिंग्नल / रेड / ग्रीन / येलो सिग्नल आधारित ऑटोमेटिक व्यवस्था प्राप्त कराया जाएगा,हर मुख्य चौक चौराहों पर ट्रैफिक पॉइन्ट स्थापित कराया जाएगा , शहर के सभी चौक-चौराहों पर जेबरा क्रॉसिंग बनवाना ,शहर के सभी पोस्टों पर उचित बल उपलब्ध कराना,शहरवासियों को बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान कराना, सभी ट्रैफिक पोस्ट पर प्राथमिक उपचार की सुविधा करना यह इनकी प्राथमिकता है।
वहीं उन्होंने सभी जिलावासियों से ट्रैफिक के बेहतर व्यवस्था बनाने हेतु समर्थन और सहयोग देने को कहा है बता दें कि यातायात थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह यातायात के नियम का पालन के लिए पहले से ही बहुत गंभीर हैं वह हर तरह से प्रयास कर रहे हैं कि यातायात सुधर जाए लोगों को कम उम्र के बच्चे बच्चियों को प्यार से समझाते हुए माला पहनाकर हर तरह से प्रयास करते हैं यहां कि यातायात व्यवस्था सुधर जाए इस तरह से प्रभारी का कार्य बहुत ही सराहनीय है और लोगों में भी उनके कार्य को लेकर बहुत चर्चा है और काफी प्रसन्न है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

30 अक्टूबर को पतरातू प्रखंड कार्यालय में लगेगा दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए विशेष शिविर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क...

ActiveBreakingHazaribaghJharkhand

ब्रेकिंग न्यूज़ /हजारीबाग में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

Khabar365news हजारीबाग। अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डीजल कॉलोनी रेलवे क्वार्टरों का हुआ अलॉटमेंट, पर नरक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं कर्मचारी

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू डीजल कॉलोनी मैं डबल स्टोरी...