Jharkhand

ट्रेन की पटरी उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

रांची : ट्रेन की पटरी उड़ाने की धमकी से पटना से लेकर रांची तक हड़कंप मच गया. एक अनजान शख्स ने एम्स पटना को रात 11 बजे के आसपास कॉल करके ट्रेन की पटरी को उड़ाने की धमकी दी. धमकी के इस फोन कॉल से पटना पुलिस और रेलवे पुलिस में हड़कंप मच गया. धमकी के कॉल आने के बाद तुरंत रेलवे पुलिस और पटना पुलिस ने कॉल किए गए नम्बर का जांच पड़ताल शुरू की. कुछ ही देर में कॉल करने वाले नम्बर का पता चल गया.

उसके बाद पटना पुलिस ने तुरन्त रांची पुलिस और रेलवे पुलिस रांची को जानकारी दी. रांची पुलिस को मिली जानकारी के बाद रांची पुलिस एक्शन में आ गई. त्वरित कार्रवाई के लिए एसएसपी चंदन सिन्हा ने सिटी डीएसपी केवी रमन, चुटिया थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत के नेतृत्व में आरपीएफ रांची और रांची पुलिस ने शुक्रवार देर रात ही कार्रवाई शुरू की. रांची के सिल्ली से पकड़ा गया युवक जांच में जिस नम्बर से धमकी दी गई थी, उसका लोकेशन निकाला गया तो सिल्ली इलाके में आया. उसके बाद जिसके नाम से सिम था उस शख्स को चुटिया थाना क्षेत्र के महादेव टोली से दो बजे रात में पुलिस ने उठाया. फोन करने वाला शख्स इसी का भाई था. हिरासत में लिए गए युवक धर्मेश्वर लोहरा से पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि ये सिम उसके नाम से लेकिन ये नम्बर उसकी मां को दिया है. जो मानसिक रूप से बीमार भाई का देखभाल करती है. इसलिए एक मोबाइल देकर रखा है. पूछताछ में पता चला कि उसका भाई की दिमागी हालत ठीक नहीं है. मानिसक रूप से बीमार रहने के कारण हो सकता है फोन कर दिया होगा. भाई ने बताया कि इससे पहले कई जगहों पर फोन किया था. कहा कहीं भी फोन करते रहता है. सीआईपी कांके में भर्ती कराने ले जा रहे थे तो हमसे मारपीट किया उसके बाद छोड़ दिया.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...