Hazaribagh

अनवर उर्फ मुन्ना खान के अपहरण में शामिल आरोपित भेजे गए जेल

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी (हजारीबाग)
कटकमसांडी थाना क्षेत्र के टोला छलटा निवासी मुन्ना खान के अपहरण में शामिल महिला समेत छह आरोपितों को कटकमसांडी पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपितों में पेलावल निवासी फिरोज कैसर, सरफराज कैसर, जेबा खातुन, यासमीन खातून तथा इचाक थाना क्षेत्र के मो. आदिल और मो. असगर का नाम शामिल है। कटकमसांडी पुलिस के मुताबिक जेल भेजे गए आरोपितों के खिलाफ कटकमसांडी थाना कांड संख्या 277/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। कटकमसांडी थाना प्रभारी राजबल्लभ कुमार का कहना है कि पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है। मालुम हो कि एक दिन पूर्व दिन दहाड़े मुन्ना खान के घर पर स्कॉर्पियो से आए आरोपियों ने घर मे कोहराम मचाते हुए मुन्ना खान को वाहन में लाद कर भाग गए और इचाक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। सूत्रो के मुताबिक मुन्ना खान जमीन खरीद बिक्री का काम करता है। पैसे की लेन देन मे धोखाधड़ी मामले को लेकर यह घटना को अंजाम दिए जाने बात सामने आ रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
HazaribaghJharkhand

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से जगमगाया जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय

Khabar365newsहजारीबाग । इचाक प्रखंड स्थित जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय, उरुका ने इस...

HazaribaghJharkhand

इचाक के सी. एम. आदर्श उच्च विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 96.11% छात्र सफल

Khabar365newsहजारीबाग जिले के इचाक स्थित सी. एम. आदर्श उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों...