झारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में पेट्रोल पंप पर लूट और हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

जामताड़ा : जामताड़ा जिले के चौकन्दा स्थित जामताड़ा दुमका मुख्य सड़क के किनारे नयरा पेट्रोल पंप पर तीन अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा मोटरसाइकिल में सवार होकर पेट्रोल पंप नोजल कर्मी जनार्दन मांजी के पास से पैसे की लूट कर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक जनार्दन मांजी के पिता कृष्ण मांजी फतेहपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। मामले की जांच के क्रम में एसपी डॉ एहतेशाम वाकरीब के द्वारा SIT टीम गठन की गई थी जिसके पश्चात अनुसंधान एवं छापामारी के क्रम में फतेहपुर नयरा पेटोल पंप पर लूट एवं हत्या करने के आरोप में इस काण्ड में संलिप्त एक अपराधकमी फिरोज अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। उसके घर से कांड में उपयोग किये गये पिस्टल एवं दो जिंदा गोली को बरामद किया गया है तथा कांड में उपयोग किये गये मोटरसाईल TVS भी जब्त किया गया है। 

जामताड़ा एसपी डॉ एहतेशम वाकरीब ने जानकारी देते हुई कहा की इस कांड में संलिप्त अन्य दो अपराधकर्मी फरार है जिनके के विरुद्ध छापामारी किया जा रहा है। अबिलब गिरफ्तार कर लिया जायेगा। गिरफ्तार अभियुक्त फिरोज अंसारी पूर्व में भी लूट, छिनतई, हत्या के आरोपी है। तथा कई बार जेल भी जा चुके हैं। इनके उपर चितरा थाना, देवघर से सीसीए भी लगाया गया था। फिरोज अंसारी के विरुद्ध चितरा, करमाटॉड, नारायणपुर, जामताड़ा, मसलिया, बिन्दापाथर, फतेहपुर आदि थानों में लगभग एक दर्जन से उपर केस दर्ज है। यह एक आदतन एवं शातिर अपराधकर्मी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...