CrimeJharkhandNational

बाथरूम में एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की मिली लाश

Share
Share
Khabar365news

मुंबई | फेमस एक्टर, मॉडल और कास्टिंग डायरेक्टर आदित्य सिंह राजपूत की रहस्मयी तरीके से मौत हो गई है. उन्हें सोमवार दोपहर अपने अंधेरी स्थित घर के बाथरूम में मृत पाया गया. आदित्य के दोस्त को वो बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर स्थित मकान में मृत मिले थे. इसके बाद दोस्त और बिल्डिंग का वॉचमैन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां एक्टर को मृत घोषित कर दिया गया. सूत्रों का कहना है कि एक्टर की मौत के पीछे ड्रग्स का ओवरडोज भी हो सकता है.

आदित्य सिंह राजपूत इंडस्ट्री में अच्छी पहचान रखते हैं. उनका कनेक्शन कई लोगों से था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी. कुछ टीवी शोज और फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने अपना ब्रांड पॉप कल्चर शुरू किया. इस ब्रांड के तहत वो बतौर कास्टिंग डायरेक्टर काम करते थे. उन्होंने कई एक्टर्स और एक्ट्रेसेज को इंडस्ट्री में लॉन्च किया था. एक्टर की अचानक हुई मौत से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है. किसी के लिए भी विश्वास कर पाना मुश्किल है कि कल तक पार्टी करते और हंसते-मुस्कुराते आदित्य आज इस दुनिया में नहीं हैं. दिल्ली के रहने वाले आदित्य सिंह राजपूत का मॉडलिंग करियर काफी बढ़िया रहा था. उन्होंने ‘क्रांतिवीर’ और ‘मैंने गांधी को नहीं मारा’ नाम की फिल्मों में काम किया. इसके अलावा वो टीवी पर आए लगभग 300 विज्ञापनों में दिख चुके थे. टीवी रियलिटी शो स्प्लिट्सविला में भी उन्हें देखा गया था.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

युवा संवाद चौपाल यात्रा का भव्य समापन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

11000 वोल्ट की चपेट में आने से सवारी गाड़ी में सवार ,दो लोग घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के हेसला पंचायत अंतर्गत...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

चंपई सोरेन का बड़ा बयान जल जंगल और जमीन के लिए फिर चाहिए हूल क्रांति

Khabar365newsजामताड़ा। हूल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री Champai...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में ब्रेन मलेरिया का कहर, 72 घंटे में 4 बच्चों की मौत

Khabar365newsरांची। झारखंड में ब्रेन मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की...