chaibasa

स्वीप कार्यक्रम का सुचारू रूप से संचालन के तदर्थ बैठक आयोजित

Share
Share
Khabar365news

संवाददाता -मोहम्मद इब्राहिम
चाईबासा | पश्चिम सिंहभूम जिला समाहरणालय में लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के मद्देनजर जिला अंतर्गत सभी मतदाता वर्गों को मतदान के प्रति जागरूक करने के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के अध्यक्षता तथा उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री बंधन लॉन्ग व सभी नोडल पदाधिकारी-चुनाव पाठशाला(ईएलसी) की उपस्थिति में स्वीप कार्यक्रम का सुचारू रूप से संचालन तदर्थ बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 तहत संचालित गतिविधियों के संदर्भ में चर्चा करते हुए बताया कि यदि जिले में कोई भी अहर्ताधारी व्यक्ति या नवयुवा मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने से छूट गये हैं, तो ऐसे व्यक्ति अपने निकटतम बूथ लेवल ऑफिसर(बीएलओ) से संपर्क कर अथवा वोटर हेल्पलाइन की मदद से अपना निबंधन करवा लें, इस पर विशेष जागरूकता की आवश्यकता है।

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा मंत्रिमंडल(निर्वाचन) विभाग के तत्वाधान पर आयोजित वोटर अवेयरनेस कैंपेन-2024 के बारे में बताया गया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी- झारखंड के निर्देशन पर यह कैंपेन प्रारंभ किया गया है। जिसमें म्यूजिक वीडियो, शॉट फिल्म, पोस्टर मेकिंग एवं रील मेकिंग किया जाना है। इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी नागरिक हिस्सा ले सकते हैं और अपनी कलाकृति/प्रस्तुति को 31 मार्च 2024 तक प्रस्तुत कर सकते हैं।

प्रतियोगिता में तीन अलग-अलग मानकों के आधार पर निर्धारित उपर्युक्त चारों कैटेगरी में चयनित कलाकृति/प्रस्तुति को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा ईएलसी के नोडल पदाधिकारी को जिले में बेहतर तरीके से चुनाव पाठशाला तथा स्वीप कार्यक्रम के संचालन को लेकर विभिन्न बिंदुओं सहित इस बार के लोकसभा चुनाव की थीम “चुनाव का पर्व-देश का गर्व” व “कोई भी मतदाता छूटे ना” की सार्थकता को पुरा करने हेतु निर्देशित किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingchaibasaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हेलमेट जांच में युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल

Khabar365newsचाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में हेलमेट जांच अभियान के दौरान उस...

BreakingchaibasaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

DMFT फंड पर बाबूलाल के सवाल

Khabar365newsचाईबासा। झारखंड भाजपा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पश्चिमी सिंहभूम...

BreakingchaibasaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चाईबासा में ठगों ने अपनाया नया हथकंडा,

Khabar365newsचाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में शातिर ठगों ने ठगी का नया...

BreakingchaibasaCrimeJharkhand

चाईबासा | सारंडा के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़

Khabar365newsचाईबासा | झारखंड | झारखंड के चाईबासा जिले से इस वक्त की...