18 ज़िलों में नए चेहरे
राष्ट्र संवाद धनबाद: आदित्य रंजन बने धनबाद के नए जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त। धनबाद के पूर्व डीडीसी शशिप्रकाश को हज़ारीबाग़ का डीसी बनाया गया है जबकि नमन प्रियेश लकड़ा को देवघर का जिम्मा दिया गया है।झारखण्ड राज्य बाल संरक्षण संस्था की निदेशक समीरा एस को पलामू का उपायुक्त बनाया गया है। अजय नाथ झा को बोकारो, फ़ैज़ अहमद मुमताज़ को रामगढ़,राम निवास यादव को गिरिडीह,श्रीमती आर रेनिटा को खूँटी,अंजलि यादव को गोड्डा, कर्ण सत्यार्थी को जमशेदपुर,चंदन कुमार को चाईबासा, कंचन सिंह को सिमडेगा, नीतीश कुमार सिंह को सरायकेला, प्रेरणा दीक्षित को गुमला,कुमार ताराचंद को लोहारदगा, कीर्तिश्री को चतरा, अभिजीत सिन्हा को दुमका,ऋतुराज को कोडरमा एवं दिनेश यादव को गढ़वा का उपायुक्त बनाया गया है।
Leave a comment