BreakingJharkhandPolticalRanchi

हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव के बीच बनी सहमती RJD 7 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Share
Share
Khabar365news

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव में आरजेडी इंडिया गठबंधन के तहत ही चुनाव लड़ेगी। सोमवार को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच कांके रोड़ स्थित आवास पर इस बात को लेकर सहमति बनी। उम्मीद है कि आज गठबंधन में सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया जाएगा। पिछले तीन दिनों से तेजस्वी यादव रांची में जमें हुए थे, आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा था कि उन्हे 3-4 सीटें दी जा रही है वो भी एकतरफा जेएमएम और कांग्रेस द्वारा फैसला करके जो उन्हे मंजूर नहीं है। करीब 18 सीटों पर आरजेडी मजूबत है, 60 से 62 सीटों पर वो गठबंधन को मदद करेंगे अगर सम्मानजनक सीटें नहीं मिली तो पार्टी अन्य सीटों पर निर्णय करने के लिए स्वतंत्र है। इसके लिए आरजेडी ने जेएमएम और कांग्रेस को सोमवार 11 बजे तक का समय दिया था। लेकिन प्रेस कांफ्रेंस से पहले सुबह दस बजे इसे दोपहर डेढ़ बजे तक के लिए टाल दिया गया। फिर दोपहर 12 बजे ये सूचना दी गई कि प्रेस कांफ्रेंस को स्थगित कर दिया गया है। इसके बाद तेजस्वी यादव और आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा मुख्यमंत्री आवास पहुंचे जहां हेमंत सोरेन से इनकी गठबंधन को लेकर चर्चा हुई। दोनों नेताओं के बीच बातचीत में ये तय हुआ कि आरजेडी 2019 में जितनी सीटों पर चुनाव लड़ी थी उतने ही सीटों पर इस बार चुनाव लड़ेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...