
रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक
पतरातू । सरवर विहार लेक रिजॉर्ट पतरातू डैम में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और बड़कागांव विधानसभा के लोकप्रिय विधायक रोशन लाल चौधरी को आजसू कार्यकताओं ने पतरातु लेक रिजॉर्ट के समीप माला पहनाकर व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

बताया जाता है की सुदेश महतो अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पतरातू आए हुवे थे। स्वागत करने वालों मे आजसू प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो, केंद्रीय सदस्य अशोक पाठक, राजू कुमार, जिला उपाध्यक्ष नित्यानंद कुमार ,प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, पंकज शाह ,कंचन यादव ,मनोज राम ,राजेश पटेल, गुड्डू सोनी ,छोटू करमाली, रणजीत तिवारी, प्रकाश राम, फूलचंद महतो ,रवि कुमार सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।
Leave a comment