डकरा : खलारी प्रखंड अंतर्गत राय कोलियरी में प्रकाश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में झारखंड पार्टी का विस्तार किया गया। जिसका संचालन अरुण सिंह ने किया। अकाश कुमार सिन्हा बने खलारी प्रखंड के अध्यक्ष और रवि शंकर मिश्रा बने प्रखंड उपाध्यक्ष । इस दौरान सैकड़ों लोगों ने झारखंड पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। मौके पर उपस्थित अनुसूचित जाति के केंद्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान ने बेरोजगारी और प्रदूषण के दुष्प्रभाव से सेहत पर पड रहे बुरे असर के खिलाफ झारखंड पार्टी के बैनर तले जनांदोलन करने की अपील की। इसी दौरान लोगों के बीच जर्सी का वितरण किया गया। मौके पर खलारी प्रखंड के महिला अध्यक्ष नगीना देवी, उपाध्यक्ष पूर्णिमा देवी, रीना देवी, महासचिव प्रकाश प्रजापति, उपाध्यक्ष रूपेश महतो, सचिव सुनील कुमार, अमरदीप कौशल, निरंजन यादव, दीपक चौहान, रत्न महतो, आनंद कुमार, विक्रम कुमार, रमेश सिंह, विवेक कुमार, संजय कुमार, लखन गंजू, रवि कुमार, अशोक नायक, सतेंद्र चौहान, कर्ण मुंडा, विशाल मुंडा, अनमोल गुप्ता, आदित्य नारायण, रीमा देवी, ललिता देवी, विराव देवी, गोरी देवी, उर्मिला देवी आदि सैकड़ों में लोग उपस्थित थे।
Leave a comment