weatherझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में अगले 5 दिन बारिश का अलर्ट कई जिलों में अलर्ट जारी 

Share
Share
Khabar365news

मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में अगले 5 दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि इस दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात भी हो सकते हैं। राजधानी रांची के साथ-साथ खूंटी, गुमला, रामगढ़, बोकारो और कोल्हान के जिलों में ज्यादा बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, झारखंड के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसके कारण प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है और आगे भी जारी रहेगी।

शुक्रवार को रांची में दिन भर बारिश होती रही और 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। 1 जून से अब तक राजधानी में 770.8 मिमी बारिश हो चुकी है, जो कि सामान्य से 150 प्रतिशत ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में राज्य भर में 499.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य बारिश 296.4 मिमी होती है। यानी इस बार 69 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। 

जिलों में बारिश का हाल

 जामताड़ा: 93.6 मिमी
 बोकारो: 74.6 मिमी
 कांके: 70.4 मिमी
 कोडरमा: 45.6 मिमी
 जमशेदपुर: 41 मिमी

तापमान का हाल
रांची का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले दिन से तीन डिग्री ज्यादा है। सबसे कम तापमान लातेहार में 26.7 डिग्री दर्ज किया गया। सरायकेला सबसे गर्म रहा, जहां पारा 35.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन आने वाले दिनों में भी सक्रिय रहेगा। इससे बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना बनी हुई है। तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...