BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार के 30 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, वज्रपात से रहें सतर्क

Share
Share
Khabar365news

पटना। बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के 30 जिलों में आज आंधी, तेज बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका जताई गई है, जिसे देखते हुए प्रशासन को आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिए गए हैं।

लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। किसानों को भी मौसम को देखते हुए कृषि कार्यों में सावधानी बरतने की अपील की गई है।

प्रशासन ने आपदा प्रबंधन और राहत दलों को अलर्ट मोड पर रखा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ घंटों तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CA इंटर में जमशेदपुर के हर्षित केडिया बने टॉपर

Khabar365newsजमशेदपुर, झारखंड: चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) इंटरमीडिएट परीक्षा में जमशेदपुर के विद्यार्थियों ने...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 94 हजार लंबित प्रमाण पत्रों का एक सप्ताह में निष्पादन करने का निर्देश

Khabar365newsउपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा कॉलेज जामताड़ा के मुख्य कैंपस में 24 अक्टूबर से होगी यूजी सेमेस्टर-7 की परीक्षा तैयारी पूरी

Khabar365newsसिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका की ओर से यूजी सेमेस्टर-7 सत्र 2022-26 की...