BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में 16 मई तक बारिश-वज्रपात का अलर्ट

Share
Share
Khabar365news

झारखंड में 16 मई तक मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी रांची समेत बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। वहीं पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला-खरसावां सहित दक्षिणी जिलों में भी बादल छाए रहने और कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना जताई गई है। संताल परगना के देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

13 और 14 मई को तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट
मौसम विभाग ने 13 और 14 मई को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवा और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है। विशेष रूप से दक्षिणी और मध्य झारखंड के रांची, बोकारो, धनबाद, गुमला और खूंटी में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 14 मई को उत्तर-पश्चिमी जिलों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।

15 और 16 मई को भी जारी रहेगा बारिश का दौर
15 और 16 मई को भी झारखंड के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 15 मई को उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों को छोड़कर बाकी जिलों में गरज के साथ तेज हवा और वज्रपात की संभावना जताई गई है। वहीं 16 मई को उत्तर-पूर्वी और आसपास के मध्य भागों में मौसम का प्रभाव अधिक देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा और बादल व बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

रांची में पांच दिनों तक बदले रहेंगे मौसम के तेवर
राजधानी रांची में आज आसमान में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 12 मई को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं, जिससे अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। 13 और 14 मई को भी बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। वहीं 15 और 16 मई को भी रांची और आसपास के इलाकों में मेघ गर्जन और हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchi

UP में झारखंड BJP नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी,

Khabar365newsरांची। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में विक्रम शर्मा के कार्यालय की तलाशी

Khabar365newsजमशेदपुर। निखार हत्याकांड की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने जमशेदपुर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

2.5 लाख तक आय वाले परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में 25% सीटों पर मिलेगा दाखिला

Khabar365newsरांची। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए निजी स्कूलों...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौत

Khabar365newsगढ़वा। जिले में सड़क हादसे में 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौत...