दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 11 वर्षीय किशोरी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपहरण किए जाने का आरोप लगा है। इस संबंध में किशोरी की मां ने सरैयाहाट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में मां ने जरमुंडी थाना क्षेत्र के पेटसार गांव निवासी युवक कुमोद कुमार तत्वा को मुख्य आरोपित बताया है। आवेदन के अनुसार महिला अपने पति के साथ बाहर काम करती है, जिस कारण उनकी बेटी घर पर अपनी दादी के साथ रहती थी। महिला ने बताया कि 30 जनवरी को दादी ने फोन कर सूचना दी कि कुमोद कुमार तत्वा किशोरी को शादी का झांसा देकर घर से भगा ले गया है। सूचना मिलने के बाद महिला 3 फरवरी को अपने पति के साथ घर लौटी और बेटी की काफी तलाश की। खोजबीन के दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि इस घटना में जरमुंडी थाना क्षेत्र के पेटसार गांव निवासी मिथुन दास और उसकी पत्नी की भी संलिप्तता है। इसके बाद मां ने थाना में सभी आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
Leave a comment