झारखंडब्रेकिंग

अमन साहू गैंग के अपराधी सुनील मीणा को अजरबैजान लेने जाएगी झारखंड पुलिस की टीम

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड के अमन साहू गैंग के अपराधी सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। झारखंड पुलिस की एक टीम अजरबैजान जाएगी, जिसका नेतृत्व एटीएस एसपी ऋषभ झा करेंगे। इस टीम में 3 सदस्य होंगे और वे मयंक सिंह को अजरबैजान से वापस लाने के लिए जाएंगे। 

मयंक सिंह को अजरबैजान की जेल में रखा है और उसके प्रत्यर्पण की अनुमति अजरबैजान के शीर्ष कोर्ट से मिल गयी है। झारखंड पुलिस ने मयंक सिंह को वापस लाने के लिए पुलिस मुख्यालय से अनुमति मांगी है और गृह विभाग को पत्र भेजा है। अमन साहू की मौत के बाद मयंक सिंह और राहुल सिंह को गिरोह की कमान सौंपी गयी थी। मयंक सिंह अमन साहू और लॉरेंश विश्नोई के गैंग की बीच की कड़ी था और विदेश में बैठकर गिरोह का संचालन करता था। इंटरपोल ने मयंक सिंह के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था और वह अजरबैजान के इमीग्रेशन अधिकारियों के द्वारा गिरफ्तार किया गया था। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

सिंह मेंशन का दबदबा कायम, धनबाद नगर निगम के मेयर बने संजीव सिंह 

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के महापौर पद के चुनाव में ‘सिंह मेंशन’ का...