Jharkhand

आजमगढ़ सांसद निरहुआ से मिले अमरदीप यादव

Share
Share
Khabar365news

भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव गुरुवार को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ लोकसभा से बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात किया। उनके साथ बिहार से कहलगांव से विधायक श्री पवन यादव भी थे।
मुलाकात के दौरान अमरदीप ने सांसद महोदय को ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल होने हेतु झारखंड आने का न्योता दिया। साथ ही अहीर रेजिमेंट की बहुप्रतीक्षित मांग को सदन में जोरदार तरीके से उठाने के लिए साधुवाद दिया।
ज्ञात हो कि निरहुआ ने 20 दिसंबर 2022 को लोकसभा में शून्य काल के दौरान सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग दोहराई।
सांसद ने शायराना अंदाज में उन्होंने कहा,
‘सभापति महोदय,
“अहीर रेजिमेंट बनवा दीजिए,
हम मेडल से झोली भर देंगे
गोली कहीं से भी आएगी,
हम सीना आगे कर देंगे”
इससे पहले 15 दिसंबर 2022 को भी बीजेपी सांसद ने सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग सदन में उठाई थी। उन्होंने कहा था कि जिस दिन सेना में अहीर रेजिमेंट का गठन होगा, चीन की रूह कांप जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ के तहत पतरातू में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Khabar365newsपतरातु सुमित कुमार पाठक आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कोतो में मुखिया निधि सिंह की पहल बिरहोर कॉलोनी में चला सफाई अभियान

Khabar365news पतरातु सुमित कुमार पाठक ग्राम पंचायत कोतो की मुखिया निधि सिंह...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का कड़ा रुख

Khabar365newsजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड T-20 प्रीमियर लीग: आज लगेगी खिलाड़ियों की बोली

Khabar365newsझारखंड क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल टी-20 प्रीमियर लीग का...