Jharkhand

*मतकमा चौक से ओरमांझी तक की सड़क निर्माण में तेजी आए उसके लिए विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं निर्देश- अंबा प्रसाद*

Share
Share
Khabar365news

समय पर सड़क निर्माण कार्य को पूर्ण करें संवेदक, वरना सुनिश्चित की जाएगी विभागीय कार्रवाई- अंबा प्रसाद

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान रामगढ़

रामगढ़ जिले के भदानी नगर मतकमा चौक से ओरमांझी तक की सड़क निर्माण में हो रही लेट लतीफी पर विधायक अंबा प्रसाद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उक्त सड़क का निर्माण कार्य में देरी होने पर ग्रामीणों को घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है। मेरे द्वारा पूर्व में भी कई बार विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है इसे जिला स्तरीय बैठकों में भी कई बार उठाया गया है। सड़क का निर्माण कार्य कर रहे संवेदक को उचित दिशा निर्देश विभाग के अधिकारियों द्वारा पुनः मिले, इसके लिए पहल की जाएगी, बन रही सड़क काफी लंबी है, निर्माण कार्य ससमय पूर्ण हो यह सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं विधायक ने कहा कि संवेदक कार्य को ससमय पूर्ण करें अन्यथा संवेदक के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।वहीं विधायक ने कहा कि कई दशकों से खराब पड़ी सड़क को पुनः बनवाने के लिए मेरे द्वारा पहल की गई एवं इसे कैबिनेट से पास कराया गया, पूर्ववर्ती भाजपा एवं आजसू सरकार के द्वारा ग्रामीणों को हो रही परेशानियों पर सुध नहीं लिया गया और जब राज्य की जनता ने उसे नकार दिया तो वह विकास कार्यों को हजम नहीं कर पा रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

आज तय होगा धनबाद का मेयर कौन, सस्पेंस में बीती पूरी रात

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए मतगणना शुक्रवार देर रात...