CrimeHazaribaghJharkhandRanchi

एनटीपीसी के अधिकृत जमीन पर अंबा प्रसाद ने बना लिया आलीशान भवन, पूछने पर उनके पिता ने जाने क्या बताया

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : एनटीपीसी के अधिकृत जमीन पर बड़कागांव के पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने आलीशान भवन बना लिया है। इसको लेकर उनका आवास ‘समाधान’ इन दिनों खबरों में है। जानकारी के अनुसार, अंबा प्रसाद की मां पूर्व विधायक निर्मला देवी के नाम पर एनटीपीसी द्वारा अधिग्रहित जमीन पर उन्होंने अपना आवास बना लिया है।

अंबा प्रसाद के भवन सवालों के घेरे में

जानकारी के अनुसार, कोल बियरिंग एक्ट के तहत इस जमीन का अधिग्रहण पूर्व में ही हो चुका है। इससे संबंधित अधिसूचना 2007 में जारी हो चुकी है। जमीन का मुआवजा स्वीकार नहीं करने की वजह से मुआवजे की रकम 2017 में ट्रिब्यूनल में जमा कर दी गई थी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जिस जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया हो, वहां आलीशान भवन कैसे बन गया।

मामले में योगेंद्र साहू ने बताया

जब इस बारे में पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह जमीन निर्मला देवी के नाम पर रजिस्ट्री है। एनटीपीसी ने एनओसी दे रखा है और इसकी जानकारी पिछले दिनों ईडी को भी दी जा चुकी है। तो वहां आवास बनाना कैसे गलत हुआ? उन्होंने इस दौरान एनटीपीसी पर गंभीर आरोप भी लगाया कि जबरन ग्रामीणों से जमीन अधिग्रहण कर लिया जा रहा है। एनटीपीसी अपनी मनमानी भी क्षेत्र में कर रही है। विस्थापित लोगों को नजर अंदाज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में एनटीपीसी के खिलाफ बड़ा आंदोलन भी देखने को मिलेगा।

नियम अनुसार कार्रवाई होगी- डीसी

वहीं इस मामले में हजारीबाग उपयुक्त नैंसी सहाय ने कहा कि विभिन्न स्रोत से इस बात की जानकारी मिली है। इस मामले को अभी देखा जा रहा है। नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। नियम सभी के लिए समान है। कोई भी व्यक्ति नियम तोड़ेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना परिसर में होली त्यौहार को...

HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बासल थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत बासल थाना परिसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...