InspirationJharkhandNationalNew DelhiSocial

अंतरिक्ष से 9 महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स

Share
Share
Spread the love

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने बाद आज बुधवार को धरती पर सुरक्षित वापस लौटे। उनके साथ 2 अन्य साथियों ने भी सफल लैंडिंग की। सभी अंतरिक्ष यात्रियों ने धरती पर सफल लैंडिंग कर ली है। बोट के जरिये रेस्क्यू टीम उन्हें सुरक्षित अपने साथ ले गई । सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने 9 महीने का वक्त अंतरिक्ष में बिताया। इसके साथ ही सुनीता ने अंतरिक्ष में 60 घंटे का स्पेस वॉक भी किया। लैंडिंग के करीब 1 घंटे बाद चारों अंतरिक्ष यात्रियों को कैप्सूल से बाहर निकाला गया । सभी को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। सभी अंतरिक्ष यात्रियों ने हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।

45 दिनों तक मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे

चारों अंतरिक्ष यात्रीअब चारों अंतरिक्ष यात्री अगले 45 दिनों तक मेडिकल टीम की निगरानी में रखे जाएंगे। इस दौरान उन्हें धरती पर फिर से चलना, खाना और अन्य प्रक्रियाएं सिखाई जाएंगी।

3.27 बजे फ्लोरिडा के तट पर स्पलैशडाउन किया

सुनीता विलियम्स व अन्य को लाने वाले कैप्सूल ने 19 मार्च 2025 को भारतीय समयानुसार बुधवार तड़के 3.27 बजे फ्लोरिडा के तट पर स्पलैशडाउन किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakinggarhwaJharkhand

5000 रिश्वत लेते रोजगार सेवक हुआ गिरफ्तार

Spread the loveभ्रष्टाचार के खिलाफ पलामू प्रमंडलीय एसीबी टीम की बड़ी कार्रवाई...

BreakingCrimeNationalSocialदेशभारत

पहलगाम में आतंकी हमले में कई टूरिस्ट घायल

Spread the loveजम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के पहलगाम में मंगलवार को आतंकी हमले...

JharkhandRanchiआस्था

वाहेगुरु का जाप करते हुए गुरुद्वारा साहब की साफ सफाई की सेवा की गई

Spread the loveमहान कीर्तन दरबार को लेकर गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा...