देश - विदेशब्रेकिंग

अमेरिका के रॉबर्ट प्रीवोस्ट का नए पोप के रूप में चयन, पोप लियो XIV के नाम से जाने जाएंगे 

Share
Share
Khabar365news

वेटिकन की सिस्टिन चैपल की चिमनी से गुरुवार को जैसे ही सफेद धुआं उठा, दुनिया भर के करोड़ों कैथेलिक श्रद्धालुओं को यह संकेत मिल गया कि नए पोप का चुनाव हो गया है। कुछ देर बाद यह स्पष्ट हो गया कि अमेरिका के रॉबर्ट प्रीवोस्ट को पोप चुना गया है। अब वह पोप लियो XIV के नाम से जाने जाएंगे। खास बात यह है कि वे कैथोलिक इतिहास के पहले अमेरिकी पोप बने हैं। 

सफेद धुएं के करीब एक घंटे बाद, सेंट पीटर्स बेसिलिका की बालकनी से नए पोप ने पहली बार सार्वजनिक रूप से दर्शन दिए। उनके नाम की घोषणा फ्रांस के कार्डिनल डोमिनिक माम्बरटी ने की। उन्होंने हजारों की भीड़ के सामने कहा, “हमारे पास एक पोप है!” इसके बाद लोगों ने तालियों और जयकारों से स्वागत किया। 
बता कें कि अमेरिका के रॉबर्ट प्रीवोस्ट 69 वर्ष के हैं। वे मूल रूप से अमेरिका के शिकागो के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा पेरू में मिशनरी कार्य में बिताया। वे 2023 में कार्डिनल बने थे। पोप लियो XIV ने पोप फ्रांसिस का स्थान लिया है, जिनका हाल ही में निधन हो गया। फ्रांसिस पहले लैटिन अमेरिकी पोप थे और उन्होंने करीब 12 वर्षों तक चर्च का नेतृत्व किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सरहुल : प्रकृति, संस्कृति और सामूहिक जीवन का जीवंत उत्सव

Khabar365newsसंजय सेठकेंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद, रांची लोकसभा झारखंड की धरती...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

धर्म की आड़ में देशद्रोह आश्रम से करोड़ों के नकली नोटों का भंडाफोड़

Khabar365newsआश्रम में चल रहा था नकली नोटों का कारखाना, बाहर धर्म-योग का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सूत्रों के अनुसार कोर्ट के आदेश की उड़ रही धज्जियां

Khabar365newsअमड़ापाड़ा बना ‘हफ्ता राज’ का अड्डा — बांसलोई नदी से अवैध बालू...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सजा पुनरीक्षण परिषद बैठक में 6 कैदियों की रिहाई मंजूर

Khabar365newsहेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण परिषद की...