देश - विदेशब्रेकिंग

अमेरिका के रॉबर्ट प्रीवोस्ट का नए पोप के रूप में चयन, पोप लियो XIV के नाम से जाने जाएंगे 

Share
Share
Khabar365news

वेटिकन की सिस्टिन चैपल की चिमनी से गुरुवार को जैसे ही सफेद धुआं उठा, दुनिया भर के करोड़ों कैथेलिक श्रद्धालुओं को यह संकेत मिल गया कि नए पोप का चुनाव हो गया है। कुछ देर बाद यह स्पष्ट हो गया कि अमेरिका के रॉबर्ट प्रीवोस्ट को पोप चुना गया है। अब वह पोप लियो XIV के नाम से जाने जाएंगे। खास बात यह है कि वे कैथोलिक इतिहास के पहले अमेरिकी पोप बने हैं। 

सफेद धुएं के करीब एक घंटे बाद, सेंट पीटर्स बेसिलिका की बालकनी से नए पोप ने पहली बार सार्वजनिक रूप से दर्शन दिए। उनके नाम की घोषणा फ्रांस के कार्डिनल डोमिनिक माम्बरटी ने की। उन्होंने हजारों की भीड़ के सामने कहा, “हमारे पास एक पोप है!” इसके बाद लोगों ने तालियों और जयकारों से स्वागत किया। 
बता कें कि अमेरिका के रॉबर्ट प्रीवोस्ट 69 वर्ष के हैं। वे मूल रूप से अमेरिका के शिकागो के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा पेरू में मिशनरी कार्य में बिताया। वे 2023 में कार्डिनल बने थे। पोप लियो XIV ने पोप फ्रांसिस का स्थान लिया है, जिनका हाल ही में निधन हो गया। फ्रांसिस पहले लैटिन अमेरिकी पोप थे और उन्होंने करीब 12 वर्षों तक चर्च का नेतृत्व किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

DU में दाखिले का आखिरी मौका, SOL रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ 5 दिन

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

यात्रीगण ध्यान दें! चंडीगढ़ स्टेशन पर आज से प्लेटफॉर्म 3-4 बंद, 5-6 पर शुरू होगा संचालन

Khabar365newsचंडीगढ़। यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आज...