झारखंडब्रेकिंग

लैंड स्कैम मामले में आरोपी अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई जमानत की गुहार

Share
Share
Khabar365news

सेना की भूमि का फर्जी दस्तावेजों के आधार पर की गई खरीद-बिक्री से जुड़े बहुचर्चित भूमि घोटाले में आरोपी कारोबारी अमित अग्रवाल ने अब सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट ने अप्रैल माह में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। वहीं, PMLA से संबंधित रांची की विशेष अदालत ने भी उन्हें राहत देने से इनकार किया था। अमित अग्रवाल की जमानत याचिका प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दर्ज कांड संख्या 18/2022 से संबंधित है। इस मामले में अमित अग्रवाल के अलावा कई अन्य प्रमुख नाम आरोपी हैं, जिनमें पूर्व सांसद दिलीप घोष, रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, बड़ागाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, कथित रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान और मोहम्मद सद्दाम शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, अमित अग्रवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में जुलाई महीने में सुनवाई संभावित है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पूर्व मध्य रेलवे का महाप्रबंधक का पतरातू का दौरा।

Khabar365news रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने 25 स्कूलों के बच्चों के बीच फुटबॉल का वितरण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीएम श्री नवोदय विद्यालय पतरातु रामगढ़...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

किरीगढा के ग्रामीणों ने नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना का किया जमकर विरोध।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के...