राॅंची। जेल में बंद पूर्व विधायक और खातियानी पार्टी के नेता अमित महतो को राॅंची सिविल कोर्ट से जमानत मिल गई है। शुक्रवार को दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। शनिवार को अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए अमित महतो की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। राॅंची सिविल कोर्ट के अपर न्यायुक्त मो. शहजाद की अदालत में अमित महतो की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। उनकी ओर से अधिवक्ता सुनील महतो ने बहस की। अदालत ने उन्हें निजी मुचलके की शर्त पर बेल दी है।
Leave a comment