बिहार की सियासत में एक बार फिर मोकामा विधायक अनंत सिंह जेल से छुटने के बाद सुर्ख़ियों में है। सरकार ने अनंत सिंह को पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण समिति का सदस्य बनाया है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस जिम्मेदारी से अनंत सिंह लगभग बेखबर नजर आए। उन्होंने अपने खास देहाती अंदाज़ में कहा, “ई सब हम कुछ जानबे नहीं करते हैं.. हम क्या बने हैं, क्या नहीं बने हैं, हमको कुछो पता नहीं है।”
दरअसल बिहार विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 19 कमेटियों का गठन हुआ। इसमें अनंत सिंह का भी नाम शामिल है। मगर इस नियुक्ति पर उनकी बेपरवाही ने सियासी गलियारों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं ।
गौरतलब हो कि चुनाव के दौरान जब अनंत सिंह वोट देने आए थे तब मीडिया द्वारा सवाल पूछे जाने पर उन्होंने ये ऐलान किया था कि अब हम चुनाव नहीं लडेंगे। अब बालबच्चा लड़ेगा।
इधर, अपने गांव नदवां में आयोजित होने वाले महादंगल को लेकर वे बेहद जोश में हैं। उनका दावा है कि इस दंगल में देश-विदेश से 100 से ज्यादा पहलवान शिरकत करेंगे और लाखों की भीड़ उमड़ेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नौजवानों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में मदद मिलेगी दंगल देखेंगे तो दिमाग भटकेगा नहीं, सही राह पर जाएगा। हालांकि सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी नई जिम्मेदारी से अनजान दिख रहे हैं।
Leave a comment