BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : आदिवासी नेता सुरेश मुर्मू के घर हुई आगजनी के मामले आरोपी की गिरफ्तारी न होने से आक्रोश,

Share
Share
Khabar365news

एक महीने पहले आदिवासी नेता सुरेश मुर्मू के घर हुई आगजनी के मामले में पुलिसिया कार्रवाई से असंतुष्ट होकर आज भारी संख्या में आदिवासी समाज के लोग जामताड़ा थाना पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना परिसर में ही धरना शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि जब तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, वे थाने से हटने वाले नहीं हैं। ​बीती 15 फरवरी की रात असामाजिक तत्वों ने आदिवासी नेता सुरेश मुर्मू के घर को निशाना बनाते हुए आग लगा दी थी। इस घटना में मुर्मू की लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई थी। बताया जा रहा है कि सुरेश मुर्मू समाज में नशा मुक्ति और कुरीतियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चला रहे हैं, जिससे नाराज होकर असामाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया।

​बहन का आरोप: “चार बार लगा चुके चक्कर”

​पीड़ित की बहन ने मीडिया से बात करते हुए अपना दर्द साझा किया। उन्होंने बताया कि न्याय के लिए वे अब तक चार बार थाने के चक्कर काट चुकी हैं, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। इसी टालमटोल वाली कार्यप्रणाली से तंग आकर आज समाज को सड़कों पर उतरना पड़ा। पुलिस की कार्रवाई और वर्तमान स्थिति ​आंदोलन के दबाव के बीच, समाज के प्रतिनिधियों ने जामताड़ा समाहरणालय पहुंचकर एसपी (SP) को एक ज्ञापन भी सौंपा।

ताजा जानकारी के अनुसार- ​पुलिस ने सुरेश मुर्मू को फोन पर धमकी देने वाले एक आरोपी, महादेव (निवासी नारायणपुर) को हिरासत में लिया है। वर्तमान में जामताड़ा थाना में उससे पूछताछ की जा रही है। ​समाज के लोगों ने कहा है कि  “हम यहां बैठने नहीं, न्याय लेने आए हैं। जब तक दोषी सलाखों के पीछे नहीं होगा, हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।” ​मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाने में भारी पुलिस बल तैनात है और अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह : तीन लाख रुपये से अधिक की अंग्रेजी शराब बरामद,

Khabar365newsगिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

नीलांबर-पितांबर विश्वविद्यालय का भवन बनने के साथ टपक रहा

Khabar365newsडालटेनगंज से भाजपा विधायक आलोक चौरसिया ने नीलांबर पितांबर विश्वविद्यालय भवन के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बने बांग्ला अकादमी और एके राय को मिले सम्मान,

Khabar365newsझारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधायक अरुप चटर्जी ने कटौती...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में अब किन्नरों की नहीं चलेगी मनमानी, नहीं माने तो होगी कार्रवाई।

Khabar365newsपतरातू मुखिया ने किन्नरों के खिलाफ पतरातू थाने में की शिकायत। रिपोर्ट...