CrimeJharkhand

गुस्साई भीड़ ने पुलिस थाना पर किया हमला, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Share
Share
Khabar365news


धनबाद: जिले में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत के बाद लोग आक्रोशित हो गये और सड़क जाम करने के साथ ही थाने का घेराव कर दिया। इसी बीच लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इससे स्थिति और खराब हो गयी। जिसके बाद पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। इस घटना में एक दारोगा घायल हो गये, जबकि अन्य पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आयी हैं। ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी थाने में कैंप कर रहे हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। मामला लोयाबाद थाना क्षेत्र का है।
ट्रक ने युवक को रौंदा
दरअसल, मंगलवार की रात लोयाबाद थाना क्षेत्र के कनकनी नंबर 7 निवासी लखन •ाुइयां का 26 वर्षीय पुत्र रवि भूइयां बाइक पर सवार होकर लोयाबाद थाने से लोयाबाद मोड़ की ओर जा रहा था। बारिश के कारण सड़क पर फिसलन थी। इससे वह फिसलकर वहीं सड़क पर गिर गया। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी।

भीड़ ने किया थाना का घेराव
सूचना मिलते ही लोयाबाद थाना प्रभारी राजन कुमार राम अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे, पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया और शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन जब बिना किसी सूचना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तो परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये। आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर सड़क जाम कर दिया। लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी भी की।

पुलिस ने लोगों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन जब वे समझाने गए तो लोगों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। इसके बाद लोगों की भीड़ और आक्रामक हो गयी। लोगों ने पुलिस थाने पर पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद गुस्साई भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग और लाठीचार्ज करना पड़ा। इस घटना में पुटकी थाने के दारोगा रंजन घायल हो गये। इसके अलावा अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

उपद्रवियों के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्रवाई
ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया है। मृतक के परिजनों से लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। सरकार की ओर से दिया जाने वाला मुआवजा मृतक के आश्रितों को दिया जायेगा। ग्रामीण एसपी ने कहा कि पुलिस उपद्रवियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पलामू में होली से पहले उत्पाद विभाग ने 4000 लीटर अवैध शराब किया जब्त

Khabar365newsझारखंड स्थित पलामू जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने होली से...