CrimeJharkhand

बोकारो: पुलिस और नक्सलियों के बीच आज भी जारी रही मुठभेड़

Share
Share
Khabar365news


बोकारो। बोकारो में पुलिस और नक्सलियों के बीच बुधवार को भी मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ जागेश्वर विहार थाना क्षेत्र में तिलैया पंचायत के हलवे जंगल हुई है। एसपी प्रियदर्शी आलोक ने इसकी पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि बोकारो पुलिस और झारखंड जगुआर की टीम ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेरा है। पुलिस फोर्स के घेरे में 12 से 14 की संख्या में नक्सली आ चुके हैं। बोकारो एसपी प्रियदर्शी आलोक ने बताया था कि पुलिस टीम लगातार नक्सलियों की पीछा कर रही है। इसी दौरान दूसरे दिन नक्सलियों की भिड़ंत हुई है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
मुठभेड़ के बाद सर्च आॅपरेशन में पुलिस को 5.56 मिमी इंसास लाइव राउंड, 5.56 मिमी इंसास का खाली खेस, 7.62 मिमी एसएलआर का खाली केस, गन पाउडर, चार्जर, स्कैनर, लैपटॉप, पेन ड्राइव, बैटरी सेल, हेल्थ किट, कैंची और मशाल सहित कई अन्य सामान मिले हैं।
बताते चलें कि मंगलवार की सुबह भी गोमिया में नक्सली और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी लेकिन लगातार फायरिंग के बाद नक्सली पीछे हट गए और जंगल में भाग गए थे। मंगलवार को उग्रवाद प्रभावित गोमिया प्रखंड में चतरोचट्टी के जंगल में मुठभेड़ हुई थी। चुट्टे पंचायत के चैयाटांड़ और दनरा के बीच गिंदौनिया जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच जमकर फायरिंग हुई। दो घंटे तक यह फायरिंग चली। बाद में नक्सली पीछे हट गए और जंगल की तरफ भाग गए. बता दें कि झुमरा पहाड़ की तलहटी में यह मुठभेड़ हुई थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...