गिरिडीह नगर निगम चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन बुधवार को मेयर पद के प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सैकड़ों समर्थकों के साथ वे समाहरणालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपर समाहर्ता विजय सिंह विरुवा के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।
नामांकन के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर अर्जुन बैठा ने कहा कि वे नगर निगम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और पारदर्शी प्रशासन के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने स्वच्छता, सड़क, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही और जनता से सहयोग एवं समर्थन की अपील की। नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए थे।
Leave a comment