BreakingCrimeJharkhandRanchi

रंगदारी को लेकर अपराधियों के द्वारा सीमेंट फैक्टरी का डस्ट(सेलरी) में की गई आगजनी व हवाई फायरिंग

Share
Share
Khabar365news

खलारी डकरा। खलारी थाना क्षेत्र के सीमेंट फैक्टरी का डस्ट(सेलरी) लोडिंग स्थल पर शुकवार की अहले सुबह तीन बजे अपराधियों एक टर्बो गाड़ी में आग लगा दी। साथ ही लोडिंग कार्य देख रहे लोगों व खलारी सीमेंट फैक्टरी के गार्ड के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद हवाई फायरिंग कर लोडिंग का काम बंद करने की चेतावनी देते भाग निकले। सैलरी लोड कराने आए वाहन चालकों ने बताया कि सुबह तीन बजे के आसपास 7 से 8 की संख्या हथियारबंद अपराधी लोडिंग स्थल में पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। सैलरी लोड एक टर्बो जेएच 01डीके 4371 में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। जिससे टर्बो का केबिन पूरी तरह जल कर खाख हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद खलारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की । घटना स्थल के पास से खोखा भी मिला है। पुलिस ने कहा कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधी जल्द पुलिस के गिफ्त में होंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

मलेशिया में प्रवासी मजदूर की मौत, रोजगार की तलाश बनी त्रासदी

Khabar365newsगिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र की अडवारा पंचायत के 36 वर्षीय...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दामोदर नदी से अवैध बालू उठाव का धंधा खुलेआम, प्रशासन बना मूकदर्शक

Khabar365newsवहीं नदी किनारे बसे गांवों में रह रहे लोगों ने बताया कि...