BreakingNationalSportsदेश - विदेश

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, पहली बार जीते 100 मेडल; रचा इतिहास

Share
Share
Khabar365news

एशियन गेम्स (Asian Games) में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है. भारत ने पहली बार एशियन गेम्स में 100 पदक जीत लिए हैं. आज भारत के पदकों की संख्या 100 के पार हो गई है. एशियन गेम्स में 14वें दिन की शुरुआत भी भारत के लिए अच्छी रही है. भारतीय खिलाड़ियों ने मेडल्स की झड़ी लगा दी. 13वां दिन भारत के लिए शानदार रहा. भारत ने पिछली बार की चैंपियन जापान को हराकर 9 साल बाद हॉकी में एक स्वर्ण पदक जीता. हॉकी टीम के गोल्ड मेडल जीतने के बाद प्रधानमंत्री ने टीम को बधाई भी दी.

भारत ने हासिल किया 100 मेडल्स वाला लक्ष्य

एशियन गेम्स में इस बार भारत ने रिकॉर्ड मेडल हासिल किए हैं और पदकों की सेंचुरी बना दी है. इससे पहले भारतीय एथलीट्स ने खेलों के 13वें दिन तक 22 गोल्ड समेत 95 मेडल देश की झोली में डाल दिए और आज 5 पदक जीतकर पदकों शतक पूरा कर दिया. हांगझोऊ एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड बनाया. ‘इस बार 100 पार’ का लक्ष्य लेकर चीन पहुंचे भारतीय एथलीट्स ने 100 से ज्यादा पदक हासिल कर लिए.

जान लें कि एशियन गेम्स के 13वें दिन भारत ने हॉकी में गोल्ड समेत 9 पदक जीतकर मेडल टैली 95 तक पहुंचा दी थी. सौ पदकों का पार होना इसलिए तय था क्योंकि कई स्पर्धाओं में भारतीय एथलीट्स फाइनल में थे, बस मेडल का रंग तय होना बाकी था. और आज सुबह 5 पदक जीतकर भारत ने पदकों की संख्या को 100 के पार पहुंचा दिया.

पहली बार जीते 20 से ज्यादा गोल्ड

गौरतलब है कि क्रिकेट में मेडल आना तय है क्योंकि भारतीय टीम फाइनल खेल रही है. एक और पदक बैडमिंटन से मिलेगा क्योंकि पुरुष युगल में सात्विक-चिराग की जोड़ी फाइनल में पहुंच गई है. यानी भारत को कम से कम 102 पदक मिलने तय हैं. एशियन गेम्स के इतिहास को देखें तो भारत ने पहली बार पदकों का शतक पूरा किया है. इसके अलावा ये भी पहली बार है कि भारतीय एथलीट्स ने 20 से ज्यादा गोल्ड मेडल देश की झोली में डाले हैं.

एशियन गेम्स में बढ़ा भारत का कद

बता दें कि साल 2014 के एशियन गेम्स में भारत ने 57 मेडल जीते थे. फिर साल 2018 में भारत ने 70 मेडल हासिल किए थे और अब एशियन गेम्स 2023 में भारत मेडल्स की सेंचुरी लगाकर रिकॉर्ड बना दिया है. देश-दुनिया से लोग भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दे रहे हैं.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 







Related Articles
ActiveBreakingHazaribaghJharkhand

ब्रेकिंग न्यूज़ /हजारीबाग में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

Khabar365news हजारीबाग। अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

आज झारखंड के 15 जिलों में आंधी–बारिश की चेतावनी,

Khabar365newsरांची: झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

चक्रवाती तूफान को लेकर JBVNL अलर्ट, बिजली शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Khabar365newsरांची: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित असर को देखते हुए झारखंड में...