Jharkhand

Dhanbad: दुष्कर्म मामले में आरोपी कोयला कर्मी के परिजनों के साथ मारपीट

Share
Share
Khabar365news

Dhanbad धनबाद : सरायढेला थाना क्षेत्र के जगजीवन नगर में मूक-बधिर लड़की के साथ पिछले दिनों हुए दुष्कर्म के आरोपी कोयला कर्मी अजीत डोम के भाई अशोक कुमार व जीजा राजा कुमार की शनिवार को स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. सरायढेला थाना मोड़ के पास हुई मारपीट की घटना में दोनों घायल हो गए. दोनों 23 दिसंबर की रात हुई आगजनी मामले में आवेदन देने सरायढेला थाना आए थे. पुलिस ने उनलोगों के साथ हुई मारपीट में स्थानीय निवासी चंदन हाड़ी व रामा हाड़ी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

बताया गया कि अशोक कुमार व राजा अपने वकील के साथा थाना में आवेदन देकर लौट रहे थे, सरायढेला मोड़ के पास तीनों चाय पीने के लिए रुके. तभी चंदन हाड़ी, रामा हाड़ी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया. सूचना मिलते ही सरायढेला थाना प्रभारी नूतन मोदी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और चंदन व रामा को हिरासत में लिया. इसके बाद उनके सहयोगियों ने वहां जमकर हंगामा किया. थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों समेत 30-40 लोगों पर सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में प्राथिमकी दर्ज की गयी है. ज्ञात हो कि मूक-बधिर लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद लोगों में आक्रोश था. घटना के अगले दिन गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर का घेराव किया था. जमकर पत्थरबाजी भी हुई थी. दुष्कर्म का आरोपी कोयला कर्मी अजीत डोम किसी तरह भाग निकला था. इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर आरोपी के परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाला था.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एसजीएफआई में चयनित 11 खिलाड़ियों का सम्मान, राष्ट्रीय स्तर पर खेलने की तैयारी

Khabar365newsपोचरा, वार्ड नंबर-7। केयर ग्रामीण विकास केंद्र की ओर से वार्ड नंबर-7...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में घरेलू विवाद के बाद मां की मौत,

Khabar365newsबोकारो। जिले में घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है।...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

बीमारी से जूझ रहे दुर्योधन का परिवार आर्थिक संकट में

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में गंभीर बीमारी से जूझ रहे दुर्योधन के परिवार ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

छात्र आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और अपनी विभिन्न मांगों को...