Ramgarh

सहायक विद्युत अभियंता प्रभास कुमार ने किया पदभार ग्रहण

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़: कुज्जू सहायक विद्युत अभियंता ग्रामीण के रूप में प्रभास कुमार ने पदभार ग्रहण किया। बता दें कि प्रभास कुमार जो पिछले 8 वर्षों से हजारीबाग के विभिन्न विभिन्न शाखाओं में कनीय अभियंता के रूप में सेवा प्रदान कर चुके हैं इससे पहले वह कनीय अभियंता के रूप में बड़कागांव ,सर्कल और हजारीबाग शहरी क्षेत्रों में सेवा दे चुके हैं। इन्हें बिजली विभाग में बिजली की समस्या को निष्पादन करना बखूबी आता है। पदभार ग्रहण करते हुए इन्होंने बताया कि मेरी पहली प्राथमिकता लोगों को बिजली सुविधा मुहैया कराना है और कोई भी ऐसा व्यक्ति हमारे क्षेत्र का उसकी समस्या के लिए हम बैठे हैं उनके समस्या का निष्पादन तुरंत किया जाएगा वह हमसे आकर डायरेक्ट मिल सकते हैं और साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग किसी प्रकार से भी बिजली की चोरी करते हैं वह सावधान हो जाए क्योंकि उस प्रकार के लोगों को चिन्हित करके कार्रवाई की जाएगी। सहायक विद्युत अभियंता प्रभास कुमार का पैतृक निवास समस्तीपुर बिहार है लेकिन पिछले 8 सालों से वह हजारीबाग में लोगों को बिजली सुविधा पहुंचाने के रूप में सेवा दे चुके हैं और अब रामगढ़ में कुज्जू सहायक विद्युत अभियंता के रूप में सेवा देने के लिए अग्रसर हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना परिसर में होली त्यौहार को...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बासल थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत बासल थाना परिसर...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतंजलि योग समिति के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू स्टीम कॉलोनी दुर्गा मंडप परागण...

BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

तेज रफ्तार बनी काल, रामगढ़ में कार और बाइक हादसे में गई युवक की जान

Khabar365newsरामगढ़  जिला  स्थित बरकाकाना थाना क्षेत्र में कल बुधवार की रात रामगढ़-पतरातू...