Home Ramgarh सहायक विद्युत अभियंता प्रभास कुमार ने किया पदभार ग्रहण
Ramgarh

सहायक विद्युत अभियंता प्रभास कुमार ने किया पदभार ग्रहण

Share
Share

रामगढ़: कुज्जू सहायक विद्युत अभियंता ग्रामीण के रूप में प्रभास कुमार ने पदभार ग्रहण किया। बता दें कि प्रभास कुमार जो पिछले 8 वर्षों से हजारीबाग के विभिन्न विभिन्न शाखाओं में कनीय अभियंता के रूप में सेवा प्रदान कर चुके हैं इससे पहले वह कनीय अभियंता के रूप में बड़कागांव ,सर्कल और हजारीबाग शहरी क्षेत्रों में सेवा दे चुके हैं। इन्हें बिजली विभाग में बिजली की समस्या को निष्पादन करना बखूबी आता है। पदभार ग्रहण करते हुए इन्होंने बताया कि मेरी पहली प्राथमिकता लोगों को बिजली सुविधा मुहैया कराना है और कोई भी ऐसा व्यक्ति हमारे क्षेत्र का उसकी समस्या के लिए हम बैठे हैं उनके समस्या का निष्पादन तुरंत किया जाएगा वह हमसे आकर डायरेक्ट मिल सकते हैं और साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग किसी प्रकार से भी बिजली की चोरी करते हैं वह सावधान हो जाए क्योंकि उस प्रकार के लोगों को चिन्हित करके कार्रवाई की जाएगी। सहायक विद्युत अभियंता प्रभास कुमार का पैतृक निवास समस्तीपुर बिहार है लेकिन पिछले 8 सालों से वह हजारीबाग में लोगों को बिजली सुविधा पहुंचाने के रूप में सेवा दे चुके हैं और अब रामगढ़ में कुज्जू सहायक विद्युत अभियंता के रूप में सेवा देने के लिए अग्रसर हैं।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

छठ पूजा समितियों के सदस्यों को ब्रह्माकुमारीज संस्था ने सम्मानित किया

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज संस्थान , क्वार्टर नम्बर 04,रोड़...