रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
ब्रह्माकुमारीज संस्थान , क्वार्टर नम्बर 04,रोड़ नंबर-08, डीएवी स्कूल के सामने,पीटीपीएस, पतरातू सेवाकेंद्र द्वारा रविवार और सोमवार को छठ महापर्व पर राष्ट्र संचेतना एवं पीटीपीएस यूथ वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सुजीत पटेल , संयोजक डॉ मनोज गुप्ता ,आदि सदस्यों को बीके ओम् शांति पट्टा, स्लोगन,ज्ञानामृत , शिव आमंत्रण मैगजिन और प्रसाद दे कर सम्मानित किया और स्थानीय सेवा केंद्र आकर मन की शांति लिए एवं तनाव मुक्त जीवन के लिए राजयोग मेडिटेशन कोर्स करने का केन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी रोशनी बहन ने आग्रह भी किया।ब्रह्माकुमारी संस्था के बीके रामदेव, बीके रोशनी एवं बीके गुलाब को सोसायटी के सदस्यों ने भी सम्मानित किया।
ब्रह्माकुमार रामदेव राजयोग मेडिटेशन ट्रेनर ने कहा क्या आप सभी बहुत प्यार से स्नेह से छठ मैया की सेवा में हर साल दिल से सेवाएं करते हैं इससे समाज में हर एक व्यक्तियों में सकारात्मक प्रभाव, सेवा भावना उत्पन्न होता है और आपसी प्यार ,आपसी संबंध बना रहता है और सेवा करने वालों पर छठ मैया की सदा कृपा बनी रहती है और इस जन्म में भी पुण्य कर्मों का फल छठ मैया अवश्य देते हैं।
सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी रोशनी बहन ने कही की छठ पूजा में अनेकों आध्यात्मिक रहस्य छिपा है छठ महापर्व में उगते सूर्य देव और डूबते सूर्य देव की आराधना की जाती है जो ज्ञान का सूर्य परमपिता परमात्मा ज्योर्तिलिंगम शिव बाबा का प्रतीक प्रकृति मां के पांच तत्वों का रचयिता निराकार परमात्मा शिव निराकार परमपिता को दिल से प्रार्थना करने से मन की हर एक कामना आवश्यक पूर्ण करते हैं। सृष्टि रंगमंच पर कलयुग के अंत घड़ी में ज्ञान का सूर्य आनंद का सूर्य प्रेम का सूर्य शांति का सूर्य परमात्मा शिव का अवतरण होता है और हर एक मनुष्य आत्माओं की इच्छाओं को अर्थात सच्चा सुख शांति खुशी देकर दुखों से कष्टों से निकलते हैं उनके सत्य ज्ञान को समझने के लिए और उनके द्वारा बताए गए हैं श्रीमद् को पालन करने से हम देवत्व पद की प्राप्ति करते हैं और परमात्मा का सदा आशीर्वाद और वरदान हम सभी मनुष्य आत्माओं पर बना रहता है इसलिए सदा उनके आज्ञा पर चलना चाहिए केवल चार दिन ही नहीं बल्कि प्रतिदिन हमें नियम और शुद्धता को ध्यान रखना चाहिए इससे हमें प्रतिदिन सचा सुख और शांति की अनुभूति होती है।
कार्यक्रम में बीके गुलाबचंद गुप्ता,राष्ट्र संचेतना छठ पूजा समिति के बैजनाथ राय, अश्विनी राय, दिलीपप्रसाद,ऋषिराज , राजीव रंजन और पीटीपीएस यूथ वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सुजीत पटेल एवं संयोजक डॉ मनोज कुमार गुप्ता, मो.वारिस खान ,अरविंदम नायक
,मनीष अग्रवाल
,प्रिंस कुमार ,गौरव कुमार बीके रामदेव, ब्रह्माकु मारी रोशनी बहन और बीके गुलाब आदि लोग उपस्थित थे।





Leave a comment