HazaribaghJharkhand

मृतक सहायक अध्यापक वीरेंद्र राणा और अजय मेहता के परिवार से सहायक अध्यापक संघ मिलकर किया आर्थिक मदद।

Share
Share
Khabar365news

बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के तुईयो निवासी सहायक अध्यापक वीरेंद्र राणा पिता विशेश्वर राणा का बीते 14 मार्च को एक्सीडेंट होने के कारण मृत्यु हो गई थी। इसके बाद बरकट्ठा के तमाम सहायक अध्यापक उनके श्राद्ध कार्यक्रम 13वां में प्रखंड सचिव सुकर ठाकुर और आजप्ता प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिले तथा उनकी पत्नी मुन्नी कुमारी को 91000 का आर्थिक सहयोग कियागया। जिसमे मुखिया शंकर रविदास, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि शंकर शर्मा, उप प्रमुख सूजी देवी आजप्ता के शिक्षक,तुईयो पंचायत के सहायक अध्यापक, बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के तमाम सहायक अध्यापक के द्वारा आर्थिक सहयोग किया गया। मौके पर सभी शिक्षकों ने स्वर्गीय वीरेंद्र राणा के चित्र पर एक-एक कर माल्यार्पण किया तथा इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने की बात कही। बताते चलें की वीरेंद्र राणा का एक लड़की और दो छोटे-छोटे लड़के हैं और यह अपने घर के इकलौता कमाने वाले सदस्य थे। इसके बाद सभी सहायक अध्यापक हेठली डेबो निवासी मृतक अजय मेहता के परिवार से मिले तथा उनकी पत्नी गीता देवी को 63500 नगद राशि का आर्थिक सहयोग किया। मौके पर सहायक अध्यापक मुकेश पांडेय ने पीड़ित परिवार से कहा, किसी भी प्रकार का समस्या हो तो हम लोग से संपर्क जरूर करें। प्रयास करेंगे आपका हर संभव मदद करने का। वहीं सहायक अध्यापक के द्वारा कहा गया की सरकार के द्वारा जो भी आप लोगों को लाभ मिलेगा उसे दिलाने का प्रयास करूंगा। मौके पर अजाप्ता के प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद, सचिव राम किशुन महतो, जिला संयुक्त सचिव युगल ठाकुर,विनय सिंह,सीआरपी फजीत राणा,उप प्रमुख सुरजी देवी, मुखिया शंकर रविदास, पंचायत समिति सदस्य संतोष शर्मा, उप प्रमुख प्रतिनिधि उत्तम महत्वो सहायक अध्यापक के प्रखंड सचिव सुकर ठाकुर,कोषाध्यक्ष बहादुर ठाकुर, लीलाधारी कुमार, नंदकिशोर,राजकुमार,राघवेन्द्र लाल, मुकेश कुमार, विजय कुमार,भीखन प्रजापति, राजेश ठाकुर, प्रदीप मेहता,अरुण कुमार मंडल, अर्जुन मिस्त्री,मनोज ठाकुर, राजेन्द्र गुप्ता,राजन चौधरी, श्याम किशोर पांडे, पवन पांडे, रामचंद्र प्रसाद,राजदेव प्रसाद , परमेश्वर यादव,मनोज राणा एवं सहायक अध्यापक से बने सहायक शिक्षक गुलाब प्रसाद, कार्तिक पासवान, बासुदेव मंडल, मुकेश शर्मा,मंजु कुमारी,समेत सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...