PALAMUझारखंडब्रेकिंग

पलामू में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत 

Share
Share
Khabar365news

पलामू : पलामू जिल के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अररुआ खुर्द मिडिल स्कूल के पास एनएच-139 पर तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार 2 युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। 

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 11:30 बजे हुआ जब 3 युवक बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 25 वर्षीय रंजन सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद अन्य 2 घायलों को इलाज के लिए जमुआर स्थित नारायण अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही 27 वर्षीय दीपक कुमार यादव ने दम तोड़ दिया। बाइक पर सवार तीसरा युवक सन्नी कुमार पासवान गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के कारण परिजनों में गुस्सा और गम का माहौल है। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि यह हादसा सामान्य नहीं बल्कि साजिश के तहत किया गया। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की गंभीर जांच करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...