CrimeJharkhand

बकाया पैसे मांगने पर दबंगों द्वारा मारपीट कर हत्या का प्रयास।घायल व्यक्ति इमरान अंसारी व एहसान अंसारी ने पतरातु थाना में कराया शिकायत दर्ज

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पतरातु में ईंट व्यापारी एहसान अंसारी व इमरान अंसारी के साथ घात लगाए दबंगों द्वारा मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है जिसका लिखित शिकायत पतरातु थाना में दर्ज कराई गई है। जानकारी अनुसार एहसान अंसारी व इमरान अंसारी पतरातु बाजार तांड साई मंदिर निवासी गणेश ठठेरा। गुड्डू ठठेरा। राजा ठठेरा। रुपेश ठठेरा से अपने उधारी के पैसे मांगने पर चारों दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस बीच गणेश ठठेरा। गुड्डू ठठेरा द्वारा इमरान अंसारी के ऊपर मारपीट के बाद पेट्रोल भी छिड़ककर जलाने का प्रयास किया जिस दौरान इमरान अंसारी किसी तरह अपने जान बचाकर घटना स्थल से भाग निकले और त्वरित इसकी जानकारी पतरातु पुलिस को दी पुलिस ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए चारों दबंगों पर कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही है। वहीं घायल व्यक्ति एहसान अंसारी व इमरान अंसारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातु में उपचार कराया और थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए हेड इंजरी का प्रमाण भी संलग्न किया है।
वहीं घायल व्यक्ति एहसान अंसारी व इमरान अंसारी ने पतरातु पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है कहा आरोपी को इसकी सजा मिलनी चाहिए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...