बिहारब्रेकिंग

भतीजे के साथ चाची 3 बच्चों को लेकर फरार

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार के जमुई जिले के भाटचक गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गांव की एक विवाहित महिला अपने रिश्तेदार (भतीजे) के साथ घर से अचानक चली गई। हैरानी की बात यह है कि महिला अपने तीनों बच्चों को भी साथ लेकर निकली। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

मामले में महिला के पति सावन कुमार उर्फ कमांडो, जो पेशे से एक गैरेज में मिस्त्री का काम करते हैं, उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के मुताबिक, मालती देवी नाम की यह महिला अपने पति से यह कहकर निकली थी कि वह मायके जा रही है। वहीं दीपक कुमार, जो रिश्ते में मालती का भतीजा लगता है, उसने भी अपने परिजनों को कोलकाता जाने की बात बताई थी। कुछ ही समय बाद दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आने से मामला खुल गया। तस्वीरें वायरल होने के बाद इलाके में यह खबर आग की तरह फैल गई और लोगों में हैरानी फैल गई।

गौरतलब है कि इससे पहले भी जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र के सिकहरिया गांव में ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जिसमें एक महिला ने अपने भतीजे से विवाह कर लिया था। उस घटना ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब एक बार फिर से ऐसा मामला सामने आने के बाद जिला चर्चा में है।
 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

साउथ चाइना सी में चीन की बढ़ती ताकत,

Khabar365newsनई दिल्ली। दक्षिण चीन सागर में चीन की सैन्य और रणनीतिक मौजूदगी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

BJP की चाल में फंसी कांग्रेस या खेल रही बड़ा राजनीतिक दांव

Khabar365newsनई दिल्ली। ‘वंदे मातरम्’ के गायन को लेकर भाजपा और कांग्रेस के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका का पलटवार,

Khabar365newsकोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CJP की नई टीम का ऐलान, सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

Khabar365newsनई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मंगलवार को संगठन में बड़ा...