Home Jharkhand टाटीझरिया के धरमपुर गाँव में हुआ वन अग्नि प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम
Jharkhand

टाटीझरिया के धरमपुर गाँव में हुआ वन अग्नि प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम

Share
Share

18.03.2023 को वन क्षेत्रों में आग की घटना की रोकथाम के लिए टाटी झरिया प्रखंड के धरमपुर गाँव में एक जागरूकता -सह -कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया, एन.जी.ओ., आंगनबाड़ी सेविका, पर्यावरण विद, छात्र-छात्राएं, वन समिति के अध्यक्ष-सदस्यों के अलावा लगभग 200 ग्रामीण शामिल हुए।

उक्त कार्यक्रम में उपस्थित पर्यावरणीय गीतकार श्री सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने अपने गीत के माध्यम से वन क्षेत्रों में आग लगने के पश्चात मानव जीवन एवं पर्यावरण पर पड़नेवाले विपरीत प्रभावों के बारे में बताया और उपस्थित लोगों से अपील किया कि वन्य जीवों के पर्यावास एवं पर्यावरण को बचाने के लिए हम सभी को एक साथ मिलकर काम करना होगा और वन क्षेत्रों में यदि आग लगने की घटना की सूचना मिलती है तो सभी को एक जुट होकर इसे नियंत्रित करना है।

वन अग्नि प्रबंधन हेतु ग्रामीणों के बीच वन अग्नि से बचाव विषयक पंपलेट वितरण करते हुए audio-visual के माध्यम से आग की घटना होने पर इसे नियंत्रित करने के तौर-तरीकों से संबंधित Clip भी दिखाया गया। तत्पश्चात सभी लोगों ने शपथ लिया कि वन क्षेत्रों एवं इसके आस पास जब भी आग लगने कि घटना होगी तो वे बताए गए तरीकों से आग को नियंत्रित करेंगे और इसमें वन विभाग को भी आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandRanchi

खेलगांव में 9 हजार करोड़ की 1,650 योजनाओं की सौगात, समारोह में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के समापन एवं सरकार के द्वितीय वर्षगांठ...

JharkhandRanchi

एक दिसंबर को राष्ट्रीय एकता दिवस की भव्य तैयारी।

राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासनिक सक्रियता तेज। शहीद वीर बुली महतो...

DelhiJharkhand

दिल्ली युवा संसद में जेवीएम श्यामली की दो छात्राओं ने किया झारखंड का प्रतिनिधित्व

जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम), श्यामली की कक्षा ग्यारहवीं की दो छात्राओं—रश्मिता रॉय...

EducationJharkhandRanchi

बाल विवाह बच्चों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन: डालसा

डालसा टीम ने “बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा, जागरूकता एवं शिकायत निवारण तंत्र...