Uncategorized

प्रखंड मुख्यालय में धूमधाम से मना बाबा अम्बेडकर की 132 वीं जयंती

Share
Share
Khabar365news

–प्रखंड मुख्यालय में धूमधाम से मना बाबा अम्बेडकर की 132 वीं जयंती
कटकमसांडी हजारीबाग कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र में भारतीय संविधान निर्माता बोधिसत्व डॉ. भीमराव राव अंबेडकर की 132 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रखंड मुख्यालय अवस्थित रैदास आश्रम में आयोजित जयंती के शुभ अवसर पर पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया एवं उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।
मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि बाबा साहेब के मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो के मूलमंत्र को आत्मसात कर एक आदर्श नागरिक बनकर समाज और राष्ट्रहित में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा की बाबा साहब का सपना था कि हमारा समाज सुखी बनें और समाज के लोग खुशहाल बनें। इसके लिए ज़रूरी है। हमसब को मिलकर समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करें।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रीतलाल यादव, कटकमसांडी उपप्रमुख संगीता देवी, सिमरिया के भाजपा नेता उज्जवल दास, डा.अजीत कुमार दास, हरखु रविदास, छोटू रविदास, पूर्व मुखिया प्रेमचंद प्रसाद, पूर्व मुखिया सरिता देवी, रिंकू रजक, अनुज शर्मा, विकाश सिंह, रोहित पांडेय, मुकेश कुमार सरैयार, दुष्यंत पांडेय, मनोज पांडेय, शिशुपाल सिंह, सोनू सिंह, बद्री हजाम, लखन रविदास, रामनरेश पांडेय, अमित सिंह, लीलो सिंह भोक्ता, अशोक बैठा, अनुराग मित्तल, हलधर यादव सहित प्रखंड क्षेत्र के
गोदखर , डांड, लूपुंग , पाबरा, ढौठवा, असधीर, शाहपुर, बहिमर, कुरहागड़ा, कटकमसंडी सहित अन्य क्षेत्र से पहुंचे लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहें। शाम को शोभा यात्रा मे बड़ी संख्या मे महिला पुरूष शामिल हुए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...

Uncategorized

गोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार

Khabar365newsगोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार...