Uncategorized

इचाक में डॉ भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण

Share
Share
Khabar365news

इचाक: प्रखंड के परासी स्थित अंबेडकर नगर में गुरुवार को डॉ भीम राव अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेमधारी राम व संचालन अशोक कुमार दास व भागवत राम ने किया। मुख्य अतिथि श्रम एवम् नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विशिष्ट अतिथि बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, सिमरिया विधायक किशुन दास, जिप अध्यक्ष उमेश कुमार मेहता, अपर समाहर्ता राकेश रौशन, प्रमुख पार्वती देवी, जिप सदस्या रेणु देवी, कांग्रेस नेता डा आरसी मेहता, बीस सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, सीओ मनोज महथा व बीडीओ रिंकू कुमारी ने सामूहिक रूप से फीता काट कर और दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान पुराना इचाक पंचायत मुखिया किरण देवी और समाज सेवी रवि शंकर उर्फ भोला ने अतिथियों को अंग वस्त्र दे कर एवम माल्यार्पण कर स्वागत किया। मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कहा कि अशिक्षा गरीबी और बेरोजगारी का मूल कारण है। बाबा साहेब ने हमेशा संगठन और शिक्षा को सफल जीवन का महत्वपूर्ण हथियार बताया। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। उन्होने जानकारी देते हुए कहा कि सरकार के पास रोजगार की कमी नही है। हम योग्यता के आधार पर लोगों को रोज़गार और रोजगार के लिए प्रशिक्षण देते हैं। लेकिन जानकारी के अभाव में लोग दुसरे राज्य में पलायन करते हैं। साथ ही कई सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते। जिला नियोजन कार्यालय में रोजगार संबंधी योजनाओं की जानकारी लेकर आप रोजगार से जुड़ सकते हैं। विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति से ही एक सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र की परिकल्पना किया जा सकता है। विधायक किशुन दास ने कहा कि बाबा साहेब ने ऐसे समय में संविधान लिखा जब देश में समानता का आभाव था। संविधान ने हमें जीने का अधिकार दिया, अभिव्यक्ति की आज़ादी दी। हमे संविधान का सम्मान करना चाहिए। जीप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता ने बाबा साहेब के जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि नीच जाति में जन्म लेने के कारण बाबा साहेब को कई सामाजिक प्रताड़ना से गुजरना पड़ा। परंतु उन्होने हार नही मानी। और देश का संविधान लिखकर इतिहास रच डाला। डॉ. आरसी मेहता ने कहा कि बाबा के लिखे संविधान ने देश में जाति धर्म और वर्ण व्यवस्था को एक पटरी पर लाने का काम किया। आज हम आजादी की सांस ले रहे हैं, वह बाबा साहेब की देन है। अपर समाहर्ता राकेश रौशन ने लोगों को शिक्षित, संगठित समाज का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम को 20 सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, प्रमुख पार्वती देवी, जिप सदस्या रेणु देवी समेत कई लोगों ने संबोधित किया। मौके पर डीएसपी राजीव कुमार, थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि सचिदानंद अग्रवाल, परासी पंचायत मुखिया अशोक कपरदार, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, मंडल अध्यक्ष सुभाष सोनी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष लालमोहन रविदास, प्रो.राजेंद्र यादव, प्रो. ब्रजकिशोर मेहता, जीतेश्वर मेहता, पंकज कुमार दास, सुनील दास, सुबोध कुमार दास, कैलाश मेहता, प्रकाश राम चंद्रवंशी, पवन कुमार समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...

Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...