झारखंडब्रेकिंग

बाबूलाल मुरझाए हुए फूल हैं और मुरझाए हुए फूलों को किसी से खतरा नहीं होता: राकेश सिन्हा

Share
Share
Khabar365news

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी द्वारा राज्य सरकार और उसके अधिकारियों पर हमला करने या उन्हें फंसाने की साजिश रचे जाने के आरोपों पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा, “बाबूलाल जी, आपको किसी से कोई खतरा नहीं है। बल्कि राज्य की जनता ने देखा है कि जब आप मुख्यमंत्री थे, तब आपने षड्यंत्र और साजिशों के जरिए राज्य को किस प्रकार जलाने का कार्य किया।”

उन्होंने आगे कहा, “28 दिसंबर 2000 और 22 जुलाई 2002 को आपकी षड्यंत्रकारी सोच की वजह से राज्य में हालात बिगड़े। पुलिस अधिकारियों की मौत तक हो गई। आपके षड्यंत्र को आपकी ही पार्टी के लोगों ने समझा और आपको मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया। इसके बाद आपने अलग पार्टी बनाई, लेकिन तब भी आप राज्य के खिलाफ षड्यंत्र और साजिश करते रहे। आपने अपने जीते हुए विधायकों को षड्यंत्रपूर्वक दूसरे दल में भेजा। राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग तक करवाई। तब आपको खतरे का आभास क्यों नहीं हुआ?”

राकेश सिन्हा ने कहा, “बाबूलाल मरांडी मुरझाए हुए फूल हैं, और मुरझाए हुए फूलों को किसी से खतरा नहीं होता। सस्ती लोकप्रियता के लिए बाबूलाल जी इस तरह के बयान देते रहते हैं।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट अतिरिक्त समय

Khabar365newsNEET-UG परीक्षा रद्द होने के बाद केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय ने...

BreakingJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह के पंपों पर लगा ‘पेट्रोल के लिए क्षमा करें’ का बोर्ड

Khabar365newsआज गिरिडीह की जनता जब गाड़ियों में तेल भराने निकली, तो उनका...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, कई पंपों पर तेल खत्म

Khabar365newsगिरिडीह समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की किल्लत...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में मंईयां योजना के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Khabar365newsगिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित तेलमकरी आंगनबाड़ी केंद्र से एक चौंकाने...