JharkhandRanchi

झारखंड के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद हो : बाबूलाल मरांडी

Share
Share
Khabar365news

नौवीं सूची में जाने पर भी कोर्ट में हो सकती है विधेयक की समीक्षा

रांची। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार जो भी नियोजन नीति बनाये, वह झारखंड की धरती पर ही बनाये। सरकार झारखंड के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करे। स्थानीय और नियोजन नीति तय करने का काम राज्य सरकार का होता है। राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारियों को दूसरों के कंधों पर फेंक नहीं सकती। इसलिए सरकार बिना विलंब किए अब यहीं पर बैठकर निर्णय करे। सरकार अगर सोच रही है मामला नौवीं सूची में चला जाएगा तो कोर्ट उसकी समीक्षा नहीं करेगा, तो यह गलत है। 2007 में सुप्रीम कोर्ट का एक निर्णय आ चुका है, जिसमें कोर्ट ने साफ कहा है नौवीं सूची में डाले जाने के बाद भी कोर्ट उसकी समीक्षा कर सकती है।

यह नीति ही अव्यवहारिक :

मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार ने 2021 में जो नियोजन नीति बनाई थी, उसमें प्रावधान किया गया था कि जो युवा 10वीं और 12वीं झारखंड से करेंगे, वही झारखंड में नौकरी के लिए योग्य होंगे। जो झारखंड के बाहर से पढ़ कर आएंगे वे इसके योग्य नहीं होंगे। एक प्रकार से यह नीति ही अव्यवहारिक थी। दूसरा उसमें हिंदी और अंग्रेजी को समाप्त करके उर्दू को प्राथमिकता दी गई थी। इन दो मुद्दों को लेकर लोग हाईकोर्ट चले गए थे, और हाईकोर्ट ने भी सरकार के इस निर्णय को निरस्त कर दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...